खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे
बड़वाह। अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की मौत….काम कर घर लौट रहा था युवक…

कपिल वर्मा बड़वाह। नगर के इंदौर इच्छापुर हाइवे स्थित नर्मदा रोड़ पर बुधवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा हैं युवक बड़वाह से सनावद की ओर जा रहा था इस दौरान बाईक सवार को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के दौरान रोड़ के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद मृतक के शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। मृतक का नाम राजेश पिता गणपत अस्तरे (35) मोरघड़ी निवासी हैं। मृतक के परिचित राजेश ने बताया कि राजेश मजदूरी करके अपने ग्राम मोरघड़ी लौट रहा था। उसी दौरान यह सड़क हादसा हो गया।
मृतक के शव का पीएम के लिए बड़वाह शासकीय अस्पताल लाया गया।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।