नए वर्ष के लिए कलेक्टर गाइडलाइन में बढ़ोत्तरी का, इस महीने हो सकती है उप मूल्यांकन समिति की बैठक।
एआई ने भेजी 3 हजार से अधिक लोकेशन की सूची, हर लोकेशन पर विभाग की नजर।

आशीष यादव धार
पंजीयन विभाग वित्तीय वर्ष 2025-26 की कलेक्टर गाइडलाइन तय करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जहां विभाग की हर लोकेशन पर नजर है, वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने 3 हजार से अधिक लोकेशन की संभावित बढ़ोतरी की सूची भेजी है। इसके अलावा मार्केट रेट का भी अध्ययन किया जा रहा है। इस बार जिले में 3 हजार से अधिक लोकेशनों के से 15 सौ से अधिक अधिक लोकेशन पर वृद्धि होना है। वही इसबार जिले में 5 प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत तक की वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। पंजीयन महानिरीक्षक के दिशा निर्देश के अनुसार गाइड लाइन की तैयारी की जा रही है। उप मूल्यांकन समिति को बैठक में प्रस्ताव को पास कर जिला मूल्यांकन समिति को भेजना होगा। जिला मूल्यांकन समिति को गाइडलाइन के प्रस्ताव पर फैसला लेना होगा। दावे आपत्तियों के बाद अंतिम प्रस्ताव फरवरी माह के अंत तक भोपाल भेजना है। जहां पर केंद्रीय मूल्यांकन समिति की बैठक में नई गाइडलाइन के प्रस्ताव को पारित करेगी। इसके बाद उसे 31 मार्च तक कम्प्यूटर्स में अपडेट करना होगा। ताकि 1 अप्रैल से इसे लागू किया जाएगा।
प्रस्ताव भेजा, लागू नहीं हो पाया:
सरकार ने प्रति तीन माह में जमीन की दरों में बदलाव करने का निर्णय किया था। इसके अंतर्गत जिला मूल्यांकन समिति ने अक्टूबर माह में प्रस्ताव मंजूर कर शासन को भेजा था। इसमे कुल 3 हजार लोकेशंस में से 15 सौ लोकेशनों की गाइड लाइन में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव तैयार किया था। जहां पर केंद्रीय मूल्यांकन समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित हो गया था, लेकिन भोपाल के सांसद के विरोध दर्ज कराने के बाद पारित प्रस्ताव लागू नहीं हो सकें।
लोकेशन पर बढ़ाई थी गाइडलाइन
वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 3 हजार से अधिक लोकेशंस में से 15 सौ लोकेशन का चयन गाइडलाइन बढ़ोत्तरी के लिए किया था। वही शहर में अलग-अलग लोकेशन पर बढ़ेंगे प्रापर्टी के दाम में भी बढ़ोतरी हिती है वही सरकार को नुकसान को ह्यो इस लिए कही क्षेत्रो में जहाँ सरकार की गाइडलाइन है उन जगहों पर भी दाम बढ़ाने की तैयारी चल रही है। जिला पंजीयक डॉ. प्रभात वाजपेयी ने बताया कि गाइडलाइन बढ़ाने के लिए विभाग तैयारी कर रहा है। भोपाल से मिले डेटा के अनुसार प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस बार भी 70 से 100 लोकेशन पर रेट बढ़ाए जा सकते हैं।
नई गाइडलाइन तैयार करने का कार्य जारी:
मुख्यालय ने वित्त वर्ष 2025-26 की नई कलेक्टर गाइडलाइन के निर्देश दिए हैं। उन दिशा निर्देशों के आधार पर गाइडलाइन तैयार की जा रही है। जिसे उप मूल्यांकन समिति की बैठक में अनुमोदन करने के बाद जिला मूल्यांकन समिति के पास आएगा। जहां पर दावे-आपत्तियों के बाद उसे केंद्रीय मूल्यांकन समिति को भेजा जाएगा। वही इसबार जनवरी 25 तक 190 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त कर लिया है वही 30 हजार से अधिक दस्तावेज पंजीयन ह्यो गए है वही इसबार 261 करोड़ का लक्ष्य शासन ने विभाग को दिया है।
इन कार्यों पर फोकस:
■ से गाइडलाइन तैयार की जा रही है।
■ उप पंजीयकों ने संपदा-2 से दस्तावेज का विश्लेषण शुरू कर दिया है।
■ उप पंजीयक स्थानीय स्तर पर होने वाली खरीदी-बिक्री की जानकारी जुटा रहे हैं। टाउनशिप से भी विक्रय का डेटा लिया जा रहा है।
■ नवीन क्षेत्रों में निवेश की संभावना को भी देखा जा रहा है।
■ सबसे ज्यादा विक्रय वाले क्षेत्रों का चयन किया जा रहा है। जहां चार-पांच सालों में गाइड
■ लाइन नहीं बढ़ी है, उन्हें चिहिनत किया जा रहा है।
■ प्लॉट एवं व्यावसायिक संपत्तियों में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना।
पिछले वित्तीय वर्ष में बड़ी लोकेशन:
वहीं पिछले वर्ष जिले में 3482 लोकेशन पर बढ़ोतरी के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। जिसमें 13 सौ से अधिक शहरी तो 21 सौ अधिक लोकेशन पर बढ़ोतरी की जाना थी वही बाद में जिले में कुल 2465 लोकेशन पर वृद्धि की गई थी जिसमें शायरी 864 व ग्रामीण 1601 लोगों पर मूल्य बढ़ाए गए थे वहीं प्रस्तावित प्रतिशत जिले का 19.49 रहा था। वही जिले में इस बार पीथमपुर बदनावर धरमपुरी कुक्षी के साथ धार शहर में भी कहीं ऐसी प्राइम जगह पर मूल्य वृद्धि में बढ़ोतरी होना लगभग लगभग तय है।