इंदौरब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई

संगठन के सशक्तिकरण के लिए समर्पण निधि में अपना योगदान दे कार्यकर्ता - डॉ महेंद्र सिंह

भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई

भाजपा प्रदेश संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह, संभाग प्रभारी राघवेंद्र सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा

आजीवन समर्पण निधि की शुरुआत
भाजपा जिला इंदौर ने मप्र संगठन प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह को सौपी साढ़े छह लाख रपये की निधि, पहले ही दिन 9.51 लाख की निधि एकत्रित

संगठन के सशक्तिकरण के लिए समर्पण निधि में अपना योगदान दे कार्यकर्ता – डॉ महेंद्र सिंह

इंदौर। भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को आज भाजपा जिला इंदौर द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा कार्यालय पर आज मप्र के संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह, संभाग प्रभारी राघवेंद्र सिंह गौतम, विधायक मधु वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपालसिंह चौधरी, कंचन सिंह चौहान, सुभाष चौधरी, देवराजसिंह परिहार, समर्पण निधि प्रभारी उमानारायण पटेल, राधेश्याम यादव, ओम परसावदिया, रीता उपमन्यु की उपस्थिति में समर्पण निधि एकत्रीकरण की शुरूवात हुई। भाजपा जिला इकाई ने राऊ विधानसभा के मंडलों से एकत्रित 6.50 लाख रुपये की निधि प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, संभाग प्रभारी गौतम को सौपी। आज पहले ही दिन 9.51 लाख की निधि एकत्रित हुई।
प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा पंडित दीनदयाल जी हमारे आदर्श एवं प्रेरणा के स्त्रोत है, आज भी भाजपा उनके विचारों को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया को सबकुछ भारत ने दिया है, शिक्षा की बात करे तो सबसे पहले चारों वेद भारत ने दुनिया को दिए, दुनिया में लोग पूछेंगे की जीरो कहा से आया तो लोग भारत का नाम कहेंगे, दुनिया में लोग पूछेंगे की योग कहा से आया तो लोग भारत की ओर इशारा करेंगे। दुनिया में कहीं भी जाइए लोगों से पूछिए की सबसे बड़ा मेला कहा लगता है तो लोग कहेंगे कि प्रयागराज में कुंभ का मेला लगता है, दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा कहीं लगी है, तो गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की लगी है, दुनिया में लोगों से पूछिए की सबसे बड़ा राजनैतिक दल कौन सा है तो भाजपा का नाम लेंगे, दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता का नाम पूछेंगे तो लोग कहेंगे नरेंद्र मोदी है, इसी प्रकार दुनिया के लोगों से पूछिए की तीसरा विचार या रास्ता किसने दिखाया तो लोग कहेंगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने। उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने हमें जो मार्ग दिखाया, आज भी हम उसी मार्ग पर चलकर आयामों को प्राप्त कर रहे हैं।
सिंह ने कहा कि पंडित  ने एकात्म मानववाद का दर्शन हमें दिया, लोग समझते है कि इस दर्शन को समझना बड़ा कठिन है, लेकिन वास्तव में यह दर्शन बहुत सरल है, उन्होंने बड़ी आसानी से इसमें कहा कि सृष्टि से लेकर परमेष्ठी तक, जड़ से लेकर चेतन तक, आत्मा से लेकर परमात्मा तक, पौधे से लेकर वृक्ष तक पहाड़ से लेकर पर्वत तक नदी से लेकर समुद्र तक हमारे जीवन के सभी क्षेत्रों में पशु से लेकर पक्षी तक सभी का समुच्चय एकात्म मानववाद का दर्शन है। इन सभी चिंता करना सबको साथ में लेकर चलना ही एकात्म मानववाद है।
सिंह ने कहा कि देश के जितने भी राजनैतिक दल औऱ भाजपा में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कई अन्तर दिखाई पड़ते हैं। शुचिता और पवित्र बनी रहे, इसके लिए श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने एक दिशा देने का काम किया, एक स्वावलंबी संगठन कैसे बने, संगठन आत्मनिर्भर कैसे बने। तो उन्होंने समर्पण निधि की शुरूवात की, ताकि संगठन में शुचिता और पवित्रता रहे। उन्होंने कहा पंडित जी के अंत्योदय के आधार पर राष्ट्र की उन्नति कैसे की जा सकती है। उसका पूरा अनुपालन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने करके दिखाया है। पंडित दीनदयाल  ने कहा था कि जैसे शरीर के लिए प्राणयाम की आवश्यकता है, उसी तरह राष्ट्र और समाज के लिए अर्थायाम की आवश्यकता होती है। जिस प्रकार से प्राणायाम से शरीर ठीक हो सकता है, उसी प्रकार अर्थायाम से देश और समाज ठीक हो सकता है। अर्थायाम का परिणाम यह हुआ कि उसका अनुपालन करते हुए मोदी जी ने 2013-14 का जब बजट आया था, तब 16 लाख 65 हजार करोड़ का था, वर्ष 2025-26 का जो बजट आया है वह 50 लाख 65 हजार करोड़ का प्रस्तुत किया है, यह अर्थायाम का परिणाम है। अर्थायाम के फलस्वरुप 4 करोड़ लोगों को घर मिला, अर्थायाम के फलस्वरुप करोड़ों लोगों के खाते खुले, अर्थायाम के फलस्वरुप 12.50 करोड़ किसानों को सम्मान निधि मिल रही हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने के लिए मोदी जी ग्रामोदय योजना लेकर आए, जब तक स्मार्ट विलेज नहीं बनेगा तब तक न्यू भारत का सपना साकार नहीं होगा, इसलिए मोदी जी गांवों को भी डिजिटल से जोड़ने का काम कर रहे हैं, ऑप्टिकल फाइबर गांव गांव लगाकर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिस समर्पण भाव से मोदी  देश की समृद्धि के लिए कार्य कर रहे हैं, किसानों के लिए, महिलाओं, युवाओं, गरीबों के लिए कर रहे हैं। हम भी पार्टी के कार्यकर्ता है, तो उसी समर्पण भाव के साथ हम भी संगठन के प्रति समर्पित भाव से, तन से, मन से औऱ समर्पण निधि के माध्यम से संगठन को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने में अपना योगदान दे।

जिला अध्यक्ष चावड़ा ने कहा कि भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाने की शुरूवात श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने की थी। ठाकरे जी का भाव था, कि संगठन को चलाने के लिए, स्वावलंबी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से समर्पण के रूप में निधि एकत्रित की जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं से एकत्रित निधि से ही भाजपा का परिवार चलता है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में, संगठन पर्व में भाजपा जिला इंदौर ने संगठन द्वारा दिए गए लक्ष्यों को पूरा करते हुए इतिहास रचने का काम किया था उसी तरह समर्पण निधि में भी संगठन द्वारा दिए गए लक्ष्यों को पूरा करके नया रिकॉर्ड बनाएंगे।
भगवान सिंह पंवार, अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री भगवान परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, प्रेमसिंह ढाबली, मोहन कछावा, रामस्वरूप गहलोत, सुभाष महोदय, अंतर दयाल, रामविलास पटेल, सुनील तिवारी, जिला मंत्री सुभाष पाटीदार, अनुराधा जोशी, सुनयना बियानी, कोषाध्यक्ष हेमचंद्र मित्तल, जिला मीडिया प्रभारी वरुण पाल, कार्यालय मंत्री मुकेश जरिया सहित मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!