खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। जयंती माता का धार्मिक आयोजन कर धूमधाम से मनाया प्राकट्य उत्सव….

कपिल वर्मा बड़वाह। नगर से 3 किलोमीटर दूर विंध्याचल पर्वत की सुंदर वादियो में घने जंगल के बीच चोरल नदी के तट पर स्थित अतिप्राचीन माँ जयंती का बुधवार को धार्मिक आयोजन कर धूमधाम से प्राकट्य उत्सव मनाया गया। मंदिर के पुजारी पण्डित रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि आज माघ शुक्ल पक्ष अष्टमी पर माता का प्राकट्यत्सव उत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

जिसके तहत प्रातःसे पूजन कर माता का विशेष शृंगार किया गया। पश्चात नवचंडी पाठ के बाद विद्वान् ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। माता को 56 भोग लगाकर दोपहर 12 बजे महाआरती की गई। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन प्रारंभ हुआ। जो शाम तक चलता रहा। जिसमें हजारों भक्तो ने प्रसादी ग्रहण की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!