मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

सेंधवा। पुरुषार्थ के बिना उन्नति नहीं होती। पुरुषार्थ से ही सफलता आपके जीवन में चरणों को वंदन करती है।
आज का यह दिन आत्म अवलोकन का पर्व है
उक्त विचार शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा संचालित नेहरु स्मृति हायर सेकेंडरी स्कूल एवं स्वामी विवेकानंद शिक्षा महाविद्यालय जोगवाड़ा रोड स्थित परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की 162 वी जयंती के अवसर पर संस्था अध्यक्ष बी एल जैन ने कहे साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यह जयंती मनाना तभी सार्थक है जब हम अपने जीवन में आज के दिन नया संकल्प ले, एक लक्ष्य निर्धारित करे,आगे बढ़े। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे मोबाइल का उपयोग कम से कम करें एवं अच्छे कार्य करने में समय व्यतीत करे।IMG 20250112 WA0032

IMG 20250112 WA0031

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। उसके पश्चाताप प्रभारी प्राचार्य के सी पालीवाल द्वारा कार्यक्रम का परिचय दिया गया। युवा शक्ति व देश भक्ति पर आधारित गीतों का गायन एकांश जोशी,पूजा हीरे,हर्षिता वर्मा, वैष्णवी शिंदे द्वारा किया गया। स्वामी विवेकानंद जी के जीवन प्रसंगों, आदर्शो व सिद्धांतों पर अथर्व पालीवाल, फैजान कुरैशी,साईं पाटिल, त्रिशा गुप्ता द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।
तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष पीरचंद मित्तल ने विद्यार्थियों से कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो,सिध्दांतों को ग्रहण कर जीवन को संस्कारी बनाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन भाग्यश्री खेडेकर व यश भारती द्वारा किया गया। आभार संस्था प्राचार्य हेमंत खेड़े द्वारा माना गया।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दिलीप कानूनगो, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह मंडलोई, सह सचिव दीपक लालका, शरद पालीवाल, प्रेमचंद सुराना,अशोक सकलेचा, गोपिकिशन अग्रवाल, प्राचार्या डॉ भारती भट्ट, राहुल मंडलोई, देवेंद्र कानूनगो तथा समस्त शिक्षक शिक्षिका व विद्यार्थियों मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button