इंदौरधर्म-ज्योतिष

गुरु द्रोणाचार्य की तरह कार्य कर अपनी जिम्मेदारी संभाले – सत्तन

केदारगुरू शर्मा एवं हुकम यादव को खलीफा बनाया अन्नकूट महोत्सव में 3000 से ज्यादा भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया


इन्दौर। शास्त्री कार्नर नवयुवक मंडल, छोटा गणपति मंदिर, मल्हारगंज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव का आयोजन 8 जनवरी को किया गया, जिसमें 3 हजार से अधिक भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया।
जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष हुकम यादव एवं आयोजक कार्तिक यादव ने बताया कि सन् 1965 में समाजसेवी संस्थापक स्व. रूपा पहलवान यादव द्वारा स्थापित की गई थी। संस्था के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें समाजसेवियों को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मोहन सिंह उस्ताद शस्त्रकला केन्द्र एमटी क्लाथ मार्केट के संचालन के लिए दो खलीफाओं की नियुक्ति कर उन्हें साफा बांधा, जिनमें केदार गुरू शर्मा एवं हुकम यादवको सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्र कवि एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन थे। आपने इस अवसर पर कहा कि गुरु द्रोणाचार्य की तरह कार्य कर अपनी जिम्मेदारी संभाले और शस्त्र कला के माध्यम से नए बच्चों को तैयार कर उन्हें शिक्षा देकर आगे बढ़ाए। यह संस्था बहुत पुरानी है, जिसका दायित्व अब मैं आपके कंधों पर दे रहा हूँ। आप इसे आगे बढ़ाए। मेरा इन्हें साधुवाद है।
इस अवसर पर पार्षद संध्या यादव, इंटक की अध्यक्ष श्याम सुन्दर यादव, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, निरंजन सिंह चौहान, अशोक यादव एडव्होकेट, हरिनारायण यादव थे। अतिथियों का स्वागत कमल यादव, लव शर्मा, कार्तिक यादव, गणेश यादव राजा यादव, धर्मेन्द्र पंवार, संजय यादव, देवू यादव, बाबू कौशल, पुरण कौशल एवं कैलाश कुशवाह, किशन बोकरे ने किया।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी मदन परमालिया ने किया। आभार हुकम यादव ने माना।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!