देश की एकता, अखण्डता व संविधान के लिए एकजुट रहें
इंदौर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने कहां है कि देश की एकता खड़का और संविधान की रक्षा के लिए हमें एकजुट रहना होगा। उन्होंने देपालपुर क्षेत्र के नागरिकों से कहा है कि यूनियन कार्बाइड के खतरनाक कचरे के पीथमपुर में निष्पादन किया जाने का हमें भी विरोध करना चाहिए।
देपालपुर युवा संगठन के द्वारा नव वर्ष मिलन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि इस समय देश के सामने सबसे बड़ा सवाल संविधान का बन गया है। जिस संविधान के आधार पर देश ने पिछले 75 सालों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उसे संविधान और देश की एकता अखंडता की रक्षा के लिए हमें एकजुट रहना होगा।साथ ही अ.भा. कांग्रेस कमेटी द्वारा 26 जनवरी 2025 को महू से शुरू होने जा रही ‘संविधान बचाओ-राष्ट्रीय पदयात्रा’ जनसंपर्क अभियान में सम्मिलित होने की भी बात कही जिसमें राष्ट्रीय नेतृत्व भी सम्मिलित होगा।
पटेल ने कहा कि यूनियन कार्बाइड के कचरे को न्यायालय के आदेश का हवाला देकर पीथमपुर में निष्पादन करने की कोशिश की जा रही है। इस कोशिश का पीथमपुर के नागरिकों के द्वारा जोरदार विरोध किया जा रहा है। इस विरोध में हमें भी अपना स्वर मिलाना चाहिए। पीथमपुर क्षेत्र का पानी यशवंत सागर के तालाब में आकर मिलता है। यदि यह पानी संक्रमण का शिकार हो जाएगा तो इंदौर और देपालपुर दोनों के लिए मुश्किल हो जाएगी। इस अवसर पर देपालपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और वरिष्ठ किसानों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही प्रतिभाशाली बालक बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया।पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता मेरी पूंजी है,में हमेशा उनके साथ हूँ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुधनी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले विक्रम सिंह शर्मा ने कहा कि बुधनी क्षेत्र में मैंने लोगों के बीच जाकर चर्चा की है। इस क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान 20 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। इसके बावजूद इस पूरे विधानसभा क्षेत्र की हालत खराब है। इस क्षेत्र में कहीं भी विकास नजर नहीं आता है। सड़क गड्डों से भरी है। इस क्षेत्र को देखकर भाजपा की विकास के प्रति सोच को समझा जा सकता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम पटेल ने कहा कि हमें एकता के साथ एक दूसरे की समस्याओं के समाधान के लिए काम करना चाहिए। जब हम मिलजुल कर रहेंगे, तभी समस्याओं का बेहतर तरीके से समाधान कर सकेंगे। इस समय विकास की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। विकास करने वाली इकाइयों के पास धन का अभाव है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रघु परमार ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता को लूटने में लगी है। पूरे प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर चल रही है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि हम नागरिक के लिए जीना मुश्किल हो गया है।
संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश बड़वाया ने किया । आभार मिथलेश जोशी जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने माना