खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के तहत निकला विशाल नगर कीर्तन…

कपिल वर्मा बड़वाह। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के तहत रविवार को शहर में विशाल नगर कीर्तन निकला। श्री गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष स रविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि सिक्खों के दसवें गुरु दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज जी के प्रकाश पर्व पर निकले नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिक्ख समाजजन सम्मिलित हुए।

सामाजिक संगठनों द्वारा जगह- जगह स्वागत सत्कार भी किया गया। कीर्तन में फूलों से सुसज्जित पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब,भगवा सिक्ख वेश में हाथों में तलवार लेकर पैदल चल रहे पंज प्यारे, बैंड की धुन व कीर्तन जत्थे की प्रस्तुति में धर्म और संस्कृति का संगम था। कीर्तन बस स्टैंड रोड़ स्थित गुरुद्वारे से शुरू होकर मेन चौराहा, एमजी रोड़, झंडा चौक नागेश्वर मंदिर मुख्य चौराहा से महेश्वर रोड़ बस स्टेंड से होकर गुरुद्वारे पहुंचा।

IMG 20250105 WA0025

पंज प्यारे व पालकी वाहन की अगुवाई में समाज के युवक-युवतियों ने रास्ते भर मार्ग पर झाड़ू लगाई। फूल बिछाए। जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल जयघोष बुलंद किए महिला और पुरुषों के अलग-अलग कीर्तन जत्थे ने वाद्य यंत्रों की धुन पर गुरु गोविंद सिंह जी का कीर्तन किया। जुलूस पुनः प्रमुख मार्ग से होता हुआ गुरुद्वारे पहुंचा।

IMG 20250105 WA0024

श्री गुरु सिंघ सभा के सचिव स मनप्रीत सिंह एवं स सतविंदर सिंह ने बताया कि कल प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे कल सोमवार को सुबह एवं शाम का विशेष दिवान सजेगा जिसमें लुधियाना एवं इन्दौर से राग्गी जत्थे पधार रहे है सुबह एवं शाम गुरु के अटूट लंगर की सेवा होगी। प्रातः 8 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति होगी। उपरांत 9 से दोपहर 12 बजे तक कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसके बाद अटूट लंगर का आयोजन होगा। उक्त जानकारी श्री गुरु सिंघ सभा के मिडिया प्रभारी स परविंदर सिंह भाटिया मोनु द्वारा दी गई

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button