इंदौरधर्म-ज्योतिष

गणेश,अर्चना 56 भोग दर्शन एवं श्री गणेश महायज्ञ सम्पन्न,

इंदौर। श्री गणेश दुर्गा मंदिर संगम नगर में नए वर्ष के उपलक्ष्य में शंख ध्वनि एवं वेद घोष के साथ में सुखशांति,समृद्धि एवं जन कल्याण हेतु श्री गणेश अर्चना,महा चोला श्रृंगार के साथ,56 महाभोग दर्शन एवं श्री गणपति अथर्वशीर्ष एवं श्री गणेश सहस्र नामावली से आचार्य पंडित रामचंद्र शर्मा वैदिक एवं विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में श्री गणेश महायज्ञ का वैदिक विधान सम्पन्न हुआ। महायज्ञ में श्री गणेश जी की प्रसन्नता हेतुगाय के शुद्ध घी,मोदक,कपित्थ, जामफल, चन्दन,केशर,विविध हवन सामग्री से आहुतियां प्रदान की गई। सहस्र मोदक अर्चना श्री गणपति जी के 1008 विविध।नामों से विद्वान आचार्यों ने सम्पन्न कराई। बुधवार से प्रारंभ एवं बुधवार को ही सम्पन्न।होने वाले पाश्चात्य नववर्ष 2025 के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश ज्योतिष एवम् विद्वत परिषद द्वारा आयोजित महायज्ञ में श्री गणेश जी के साथ ,शिवशक्ति की प्रसन्नता हेतु भी आहुतियां प्रदान की गई।महायज्ञ में सोमेंद्र शास्त्री,आशुतोष ठक्कर,मितेश व्यास,पंडित योगेश शर्मा,मोहित शर्मा,राजेंद्र शास्त्री सहित अनेक विद्वानों ने भाग लिया। प्रचार प्रमुख,आशुतोष ठक्कर,।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!