बड़वानी। गांजा तस्करी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी। अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को थाना बडवानी पुलिस ने गिरफ्तार किया। बता दे दिनांक 24 दिसंबर को बड़वानी पुलिस ने जयपुरिया स्कूल के पास कुक्षी बायपास रोड बड़वानी से आरोपी अजय ठाकुर को अवैध मादक प्रदार्थ (गांजा) की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी अजय ने पुलिस अभिरक्षा के दौरान पूछताछ पर बताया की उसने उक्त मादक प्रदार्थ ग्राम आंसली धनपुर पाडा के रहने वाले एक व्यक्ति से खरिदा है। आरोपी अजय के बताये अनुसार बड़वानी पुलिस ने फरार आरोपी कैलाश पिता नाना पांवरा उम्र 41 साल निवासी ग्राम आंसली धनपुर पाडा थाना थालनेर जिला धुलिया महाराष्ट्र को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय बडवानी में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
इनका रहा योगदान-
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दिनेशसिंह कुशवाह, उनि रविन्द्र चौकले, उनि रविन कन्नौज, उनि राजीव औसाल, उनि कमल मोरे, उनि ललिता चौहान, सउनि रेखा यादव, प्रआर 229 जगजोधसिंह, चालक प्रआर. 313 गुरुदत्त निकुंम, आर. 255 लालसिंह, आर. 567 आत्माराम, आर. 559 चंपालाल, आर. 536 दीपक, आर. 221 खडकसिंह, मआर. 03 रश्मि डावर, मआर.661 अनिता का योगदान रहा है।