खंडवामुख्य खबरे

खंडवा भाजपा में तकरार, गुड़ी और पधाना मंडल के बाद सिंगोट मंडल अध्यक्ष के विरोध में उतरे बूथ अध्यक्ष

बूथ अध्यक्ष ने बताया हमने धर्मेंद्र जाधव का चुनाव किया ही नहीं, अटल जी के सपनो की भाजपा पार्टी अब नहीं रही

खण्डवा मुश्ताक मंसूरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्ष चुनाव प्रकिया पूर्ण की गई, तो वहीं पधाना विधानसभा तीन मंडल गुड़ी मंडल, पधाना मंडल और सिंगोट मंडल अध्यक्ष चुनाव प्रकिया से बूथ अध्यक्ष सभी नाराज हैं। जिसमे रमेश पटेल, मुकेश पटेल, जितेंद्र पटेल, जगन दादा, युवराज ,राम ,,राहुल उइके,,ताराचंद, कालू,बच्चू पवार,, चिंताराम जाधव,, अखलेश,गोपीचंद ,, विशाल पटेल,,आदि रायशुमारी के बावजूद ऐसे लोगों को अध्यक्ष बना दिया,जिसका मंडल में कोई नाम ही नहीं था, धर्मेंद्र जाधव को केवल रायशुमारी में 4 बूथ अध्यक्ष का समर्थन मिला था। बाकी पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर पटेल और बसंत तंवर को समर्थन था। फिर यह कैसे हो गया कि जिसका विरोध पूरे मंडल के बूथ अध्यक्ष कर रहे हैं। वह कैसे मंडल अध्यक्ष बन सकता है। जब पार्टी ने पहले ही नाम तय कर लिया था, तो बूथ अध्यक्ष की रायशुमारी किस बात की।यह तो बूथ अध्यक्ष के साथ धोखा है। जो कार्यकर्ता तन, मन धन, से पार्टी के लिए,समर्पित है। उसके लिए,तो पार्टी कुछ सोचती नहीं है। नए-नए लोगों को मंडल अध्यक्ष की महत्पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाना ,कही ना कही कार्यकर्ताओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!