धारमुख्य खबरे

धार। मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति से नाराज सरदारपुर मंडल के 54 बूथ अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया पर लगाए कई आरोप, जमकर की नारेबाजी

धार। अमन चौहान। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सरदारपुर मंडल के करीब 54 बूथ अध्यक्षों ने आज धार में भाजपा कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की.. सभी बूथ अध्यक्षो ने आरोप लगाए की हमारे द्वारा सरदारपुर मंडल अध्यक्ष के चयन में जिस व्यक्ति का नाम दिया ही नही पार्टी ने उस व्यक्ति को पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के कहने पर मंडल अध्यक्ष बना दिया.. बूथ अध्यक्षों ने आरोप लगाए पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने पार्टी पदाधिकारियों से अभद्रता करते हुए ऊँकार जाट को मंडल अध्यक्ष बना दीया जो करीब 3 साल से पार्टी में सक्रिय नही है.. बूथ अध्यक्षों ने कहा कि हम सभी 54 बूथ अध्यक्ष इसके विरोध में इस्तीफा दे रहें है। आपको बता दे कि बूथ अध्यक्षों द्वारा निर्वाचन अधिकारी रामेश्वर शर्मा मुर्दाबाद के जमकर नारे भी लगाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!