मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; निर्वाचन अधिकारी ने बंद कमरे में रायशुमारी कर तीन नामों की पैनल बनाई, अब भोपाल से होगी मंडल अध्यक्ष की घोषणा

सेंधवा। भाजपा संगठन विश्व का सबसे श्रेष्ठ संगठन है। भारत के मध्य मप्र का सबसे सकारात्मक संगठन है। जहां कुशाभाऊ ठाकरे जैसे कार्यकर्ता ने बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का निर्वहन किया। जिन्होंने संगठन के लिए सब कुछ न्यौंछावर कर दिया। संगठन का सबसे पहला नारा राष्ट्रहित के लिए कार्य करना है। हर वर्ग के साथ साथ गरीब दिन दुखी के लिए कार्य करना संगठन का लक्ष्य है। ऐसे संगठन के हम कार्यकर्ता है। उक्त बात सेंधवा नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष निर्वाचन अधिकारी अनूप मिश्रा ने बूथ अध्यक्ष से रायशुमारी के वक्त व्यक्त किए।

भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि संगठन महापर्व के अवसर पर भाजपा द्वारा नवीन सदस्यता अभियान चलाया गया था। जिसके तहत नई कार्यकारणी गठित करने हेतु हर मंडल स्तर नए अध्यक्ष के निर्वाचन किया जाना है। जिसके तहत नगर मंडल की निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नालेपार राठौड़ धर्मशाला में सेंधवा नगर मंडल के अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के तहत बूथ अध्यक्ष की बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्वाचन अधिकारी अनूप मिश्रा ने बूथ अध्यक्ष से रायशुमारी की गई।

84d2207a 87b8 4573 afcb 1ecb98c9000f

नगर के 24 वार्डाे में 47 बूथ है। भाजपा ने हर बूथ पर समिति गठित कर हर बूथ पर अध्यक्ष बनाए है। बैठक में 47 बूथ अध्यक्ष में से 46 अध्यक्ष उपस्थित थे। निर्वाचन अधिकारी ने बंद कमरे में उनके साथ रायशुमारी कर तीन नामों की पैनल बनाकर बंद लिफाफे में बंद कर सील लगाई। जिन्हें वे जिले में भेजेंगे। जिसे जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदेश स्तर पर भोपाल ले जाएंगे। जहां पर समीक्षा कर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की जावेगी। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धर्मशाला के बाहर एकत्रित हुए थे। बैठक में सिर्फ बूथ अध्यक्ष को ही प्रवेश दिया गया था। बैठक में निर्वाचन अधिकारी ने किस नाम की पैनल भेजी है, रायशुमारी में कितने नाम सामने आए यह खुलासा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि बैठक सार्थक रही है। कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने जो नाम सुझाए है, वह चिट्ठी में लिखकर बंद लिफाफे डाल दिए गए है। जिन्हें प्रदेश स्तर पर यह लिफाफ खुलेगा। जब तक हमें इंतजार करना चाहिए।

849ccd5d 8a89 4bbb 8bd3 30c5b655e986

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!