बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; एसपी ने किया जनरल परेड का निरीक्षण, उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया

एकता और अनुशासन की भावनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शस्त्र कौशल को भी बेहतर बनाया जाता है-पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर

बड़वानी। पुलिस परेड ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मंगलवार को साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अनुशासन बनाए रखना और पुलिस कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था।
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने परेड का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने परेड के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह जवानों में एकता और अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शस्त्र कवायद और फिटनेस को बेहतर बनाता है। परेड के माध्यम से पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का भी अवसर मिलता है। परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

98e7c1d4 cd52 4df8 904a 8cfb586efb02

जनरल परेड में पुलिस लाईन का बल, एम.टी शाखा, थाना यातायात, थाना अजाक, थाना कोतवाली, पुलिस कन्ट्रोल रुम, महिला थाना, रेडियो शाखा, डीपीओ कार्यालय, डीएसबी शाखा के कुल 181 पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

– रक्षित निरीक्षक बड़वानी श्री चेतनसिंह बघेल, सूबेदार अलका वास्कले और उषा सिसोदिया ने परेड का संचालन किया।
– निरीक्षक विनोद बघेल ने यातायात पुलिस कर्मियों की ड्रिल कराई और यातायात संकेतों के महत्व को समझाया।
– सूबेदार अलका वास्कले और उषा सिसोदिया ने परेड में जवानों को बेसिक परेड प्रशिक्षण दिया।

परेड में रक्षित निरीक्षक, 09 निरीक्षक, 2 सूबेदार, 15 उपनिरीक्षक, 24 सहायक उपनिरीक्षक, 38 प्रधान आरक्षक, 92 आरक्षक, और डॉग स्क्वाड (डॉग रोकी, सिम्बा व उनके हैंडलर) शामिल हुए।

पुलिस कप्तान श्री जगदीश डावर ने कहा कि परेड करवाने से पुलिस कर्मियों में टीम वर्क की भावना बढ़ती हैं और पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता एवं अनुशासन में सुधार आता हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button