धारमुख्य खबरे

धार ; द साबरमती रिपोर्ट फिल्म में 22 साल पुरानी घटना की सच्चाई जनता के सामने लेकर आई है-सावित्री ठाकुर केंद्रीय राज्यमंत्री

केंद्रीय राज्यमंत्री जिला अध्यक्ष विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखी द साबरमती रिपोर्ट फ़िल्म

धार । अमन चौहान। शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने जिला पदाधिकारी और धार नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर के मन मंदिर सिनेमा गृह में गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर शरद विजयवर्गी नरेश राजपुरोहित, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, भाजपा जिला मीडिया संजय शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर और नितेश अग्रवाल दीपक शर्मा सहित सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, मातृ शक्ति बड़ी संख्या में उपस्तिथ थे।

f778b8e5 a665 4a10 acfd 2a745bec91a0


इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि ‘‘द साबरमती रिपोर्ट‘‘ फिल्म में 22 साल पुरानी घटना की सच्चाई जनता के सामने लाने का कार्य किया है। पुरानी घटना की सच्चाई को दबा कर कारसेवकों के बलिदान को गलत रूप में बताकर देश-दुनिया में हमारे लोकतंत्र को अपमानित करने के कार्य किया गया था। इस फिल्म के माध्यम से घटना की सच्चाई को जनता के सामने प्रस्तुत करने का काम किया है।

झूठ की राजनीति करने वालों को आईना दिखाया- विधायक नीना वर्मा ने कहा की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देश पर कार्यकर्ताओं के लिये ‘‘द साबरमती रिपोर्ट‘‘ फिल्म दिखाने की व्यवस्था की गई है। इस फिल्म ने देश में झूठ की राजनीति करने वालों को आईना दिखाने का कार्य किया है। 22 साल पुरानी घटना के समय सच्चाई को दबाकर कार सेवकों के बलिदान को गलत रूप में जनता के सामने बताया गया था ।

f5024bd6 35fe 4f7a b1d1 a0619fbe8473

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहा ‘‘द साबरमती रिपोर्ट‘‘ जैसी फिल्में जनता के सामने घटना की वास्तविकता को सामने लाने का कार्य करती हैं। जब यह फिल्म की जानकारी मिली तो मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने काल के प्रवाह में वर्षों पुरानी घटना की सच्चाई जनता तक पहुंचे, इसके लिए फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया गया। साबरमती रिपोर्ट‘‘ फिल्म में वर्षों पुरानी घटना की सच्चाई को जनता के सामने लाने का कार्य किया है। मैं मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इस फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है।

आम जन फिल्म जरूर देखे-
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर विधायक नीना वर्मा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने सभी से अपील कि है कि वे इस फिल्म को जरूर देंखें, क्योंकि यह फिल्म उस सच्चाई को जनता के सामने ला रही है, जिससे वर्षों तक देश की जनता को गुमराह करते रहे हैं। फिल्म को इसलिए भी जनता को देखना चाहिए कि देश के अंदर झूठ की राजनीति करने वालों ने किस प्रकार से झूठ का परसेप्शन बनाया था। इस फिल्म ने झूठ की राजनीति करने वालों के परसेप्शन को तोड़ने का कार्य किया है। मैं इस फिल्म के सभी कलाकारों का भी आभार व्यक्त करता हूं कि फिल्मांकन के जरिए उस घटना की सच्चाई को जनता के सामने लाने का कार्य किया है। भाजपा के 150 से अधिक कार्यकर्ताओ,पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों,मातृ शक्ति ने उक्त फ़िल्म देखी। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button