खंडवा। मशाल यात्रा में आग से झुलसे घायलों को देखने अस्पताल पहुंची महापौर

खंडवा। मुश्ताक मंसूरी। गुरुवार रात्रि में मशाल यात्रा के दौरान आग भड़क जाने से लगभग 30 लोग आग में झुलस गए, जिन्हें उपस्थित लोगों के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को खंडवा की महापौर अमृता अमर यादव शुक्रवार दोपहर में आग से झुलसे घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंची और उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। महापौर ने सभी घायलों से चर्चा की और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर महापौर अमृता यादव ने कहा कि आग बेकाबू होती है, आग की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन भगवान का शुक्र है कि एक बड़ा हादसा टल गया। मशाल यात्रा में घायल हुए लोगों को महापौर अमृता अमर यादव एमआईसी सदस्यों के साथ देखने पहुंची थी। सभी घायलों से मुलाकात की, सभी के चेहरे हम हाथ जले हैं, कोई भी गंभीर नहीं है। एक-दो दिनों में सब ठीक हो जाएंगे। उपस्थित डॉक्टरो से भी महापौर ने मरीजों का उचित इलाज किए जाने का अनुरोध किया। महापौर अमृता यादव के साथ परिषद अध्यक्ष अनिल
विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य राजेश यादव, सोमनाथ काले, विक्की भावरे, सुनील जैन, प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल, डॉक्टर शक्ति सिंह राठौड़ वह अन्य डॉक्टर साथ थे।
