सेंधवा

मोर्शी विधानसभा में जीत पर महाराष्ट्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जताया आर्य का आभार

सेंधवा। महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा की बंपर जीत पर प्रवासी प्रभारियों और कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रवासी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। इसी के तहत महाराष्ट्र की मोर्शी विधानसभा चुनाव के प्रभारी रहे विकास आर्य को भी महाराष्ट्र भाजपा प्रदेशध्यक्ष ने पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया है। बता दे मोर्शी विधानसभा के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य प्रभारी थे। मोर्शी विधानसभा भाजपा ने भारी बहुमत से जीत प्राप्त की। जिसको लेकर भाजपा महाराश्ट्र प्रदेशाध्यक्ष ने आर्य को पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया है।

4f2319ee 8659 450c a846 29daf59a6937

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button