मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की जयंती मनाई

सेंधवा। पूर्व प्रधानमंत्री एवं आर्यन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जन्म जयंती सप्ताह के अवसर पर डाक बंगला रोड कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेस जनों के द्वारा इन्दिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत, लोकसभा प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पौर लाल खरते, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेंधवा के अध्यक्ष राजेंद्र गाडवे, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभद्रा परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल शाह, कांग्रेस नेता सिलदार सोलंकी आदि के द्वारा इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देश की उन्नति एवं प्रगति के लिए किए गए कार्यों को बताया गया। सभी ने इंदिरा गांधी को आयरन लेडी बताया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत, ब्लॉक कांग्रेस सेंधवा अध्यक्ष राजेन्द्र गाडवे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद इकबाल शाह, पार्षद कय्यूम शेख पेंटर, वरिष्ट कांग्रेस नेता नानालाल बुद्धदेव, प्रशांत सेन, सेवा दल अध्यक्ष किशन शर्मा, जिला प्रवक्ता रवि अरसे, समीर पटेल, अजय पालीवाल, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिव कुमारी यादव, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री निजाम खान, परसराम सेनानी, महेन्द्र सैनानी,मुन्ना शेख,राजेश सुल्या,प्रताप भाई आदि अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद, नेता प्रतिपक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता प्रिंस शर्मा के द्वारा किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!