गौ-माता को मिले राष्ट्र माता का दर्जा, गौ हत्या पर रोक के लिए कानून पर सख्ती से अमल लागू हो…. पं. योगेंद्र महंत
बीमार एवं उम्रदराज बुढी गौ माता के लिए गांव-गांव स्तर पर अलग से विशेष व्यवस्था रखरखाव की कि जाना चाहिए

विश्व ब्राह्मण समाज संघ का आव्हान
इंदौर। गौ माता में 33 करोड़ देवी देवता वास करते हैं, सनातन संस्कृति में गौ माता की सेवा से सभी पुण्य प्राप्त होते हैं मनुष्य की उदर आपूर्ति मे गौ माता का सनातन काल से आज तक महत्वपूर्ण स्थान है, हम सभी गौ माता का पूजन वर्षों से करते आ रहे हैं, आज भी घरों में पहली रोटी गौ माता के लिए बनाई जाती है। इसलिए गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान किया जाना चाहिए, गौ हत्या पर रोक लगने के साथ ही इससे जुड़े कानून को और सख्ती से अमल में लाना चाहिए।
विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा मध्य प्रदेश सरकार पं.योगेंद्र महंत ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विभिन्न प्रदेश के राज्यपाल मुख्यमंत्रीयो से अपील की कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाया जाए। विश्व ब्राह्मण समाज संघ इसके लिए जिला, संभाग,अलग-अलग प्रदेशो में जिला प्रशासन को राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सपेगा। पं योगेंद्र महंत ने बताया कि सनातन संस्कृति में गौ माता को सर्वोच्च स्थान दिया गया है आज भी गौ माता के दूध, दही, घी के साथ गोबर तक खाद एवं ईंधन दोनों के रूप में उपयोग ही रहा है यहां तक की गौ नीत (मूत्र) से सैकड़ो बीमारियों का इलाज आयुर्वेद में बताया गया है और इसे मानने वाले लोग आज भी गौ नित का सेवन करते हैं। गौ माता सिर्फ प्रकृति और मनुष्य को देने का काम करती है । इसलिए विश्व ब्राह्मण समाज संघ अपील करता है कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान किया जावे, पंडित योगेंद्र महंत ने बताया कि बीमार एवं उम्रदराज बुढी गौ माता के लिए गांव-गांव स्तर पर अलग से विशेष व्यवस्था रखरखाव की कि जाना चाहिए, गौ माता के संरक्षण के लिए अभियान भी चलाया चाहिए, जिस की नई पीढ़ी को गौ माता के लिए प्रेम और अपना तो का भाव बना रहे, इससे हमारी संस्कृति का भी संरक्षण होगा।