खंडवा। पंधाना में धूमधाम से मनाई बिरसा मुंडा जयंती, मांदल की थाल पर जमकर थिरकी विधायक छाया मोरे

खंडवा। मुश्ताक मंसूरी। पंधाना में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धुमधाम से मनाई इस अवसर पर जनजाति गौरव दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधायक छाया मोरे के साथ जनपद अध्यक्ष , नगर परिषद अध्यक्ष ,जिला पंचायत सदस्य ,जनपद पंचायत के सदस्य भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल व अन्य पदाधिकारी गण व जनप्रतिनिधि गण, उपस्थित रहे। जनपद पंचायत कार्यालय से पंधाना नगर में डीजे और ढोल ढमाकों के साथ विशाल रैली निकाली गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर जगह जगह रैली पर पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सी एम राइस स्कूल व नगर तथा आसपास के छात्रावासों के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम 12 बजे प्रारंभ होकर शाम को लगभग 5.30 बजे तक अनवरत चला। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया जिसमें सिकलसेल और अन्य बीमारियों का परीक्षण किया गया।
यह रहे मौजूद- कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल तथा अन्य वक्ताओं के साथ-साथ विधायक छाया मोरे द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में विशेष वक्ता के तौर पर प्रोफेसर रेखा नागर महु इदौर ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर विस्तार से वक्तव्य दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बडोले एसडीएम तहसीलदार मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनजाति वर्ग तथा अन्य वर्ग के नागरिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पंधाना द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय चौहान द्वारा किया गया।