मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; जुलवनिया में भगवान बिरसा मुंडा की 7 फीट ऊंची मूर्ति की स्थापना होगी

-जुलवनिया में ऐतिहासिक विशाल रैली व आमसभा होगी।

सेंधवा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर 15 नवंबर शुक्रवार को जुलवनिया में भगवान बिरसा मुंडा की 7 फीट ऊंची मूर्ति की स्थापना होगी। इस अवसर पर जुलवनिया में ऐतिहासिक विशाल रैली निकाल कर आमसभा होगी। आदिवासी समाज के प्रवक्ता विजय सोलंकी ने बताया बिरसा मुंडा का जन्म झारखंड राज्य में 15 नवंबर 1875 को गरीब मजदूर परिवार में हुआ था। उन्होंने सन 1885 में लगान माफी के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध मोर्चा खोला। 1897 से लेकर सन 1900 तक अंग्रेजों के खिलाफ गोरिल्ला युद्ध लड़ा। जेल में उनके शरीर पर गर्म पानी डालकर चमड़ी उधेड़ी गई। उन्हें लालच दिया गया, लेकिन उन्होंने लालच को स्वीकार नहीं किया और जल, जंगल, जमीन के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

बिरसा मुंडा चौराहे पर मूर्ति अनावरण किया जाएगा।
सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे पारंपरिक वाद्ययंत्र के साथ नगर में विशाल रैली निकाली जाएगी। दशहरा मैदान में सभा आयोजित होगी। जिसमें अलग-अलग राज्य ज़िले से आए आदिवासी समाज के बुद्धिजीवी सभा को संबोधित करेंगे।

IMG 20241114 WA0009 1

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!