मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; भाजपा में त्याग, तपस्या व निष्ठावान कार्यकर्ता की फौज है-बंसल

बूथ समिति के गठन को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न।

सेंधवा। बूथ समिति अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष का अच्छे से गठन हो जाता है तो जिलाध्यक्ष अच्छे से संगठन को संचालित कर सरकार की योजनाओं व संगठन के कार्य बूथ स्तर तक आसानी से पहुंचाने में सुविधा होती है। इस बार पार्टी ने साफ्टवेयर के माध्यम से भाजपा के सदस्यता का बड़ा डाटा एकत्रित किया है। बूथ समिति का गठन करना व मैनेजमेंट करना भाजपा संगठन की लंबी सोच है। हम राष्ट्रीय विचारों के लिए लड़ रहे है। भाजपा में त्याग, तपस्या व निष्ठावान कार्यकर्ता की फौज है। उक्त बात बड़वानी जिला भाजपा निर्वाचन अधिकारी श्याम बंसल ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि बड़वानी जिले में भाजपा मंडलों में बूथ स्तर पर समिति का गठन होना है। इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की देवझिरी कॉलोनी में बैठक ली गई। बैठक में जिला अध्यक्ष कमल नयन इंगले ने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद बूथ स्तर पर समिति का गठन किया जाना है, जिस बूथ पर 50 से अधिक सदस्य बनाए गए हैं, वही बूथ की समिति गठित की जावेगी। जिसमें एक अध्यक्ष, महामंत्री बनाना है। मन की बात प्रमुख, बीएलए, वाट्सअप चलाने वाला कार्यकर्ता के साथ तीन महिलाओं का बूथ समिति में चयन अनिवार्य है। समिति में 11 सदस्य बनाए जायेंगे। इस अवसर पर जिला निर्वाचन सहायक अधिकारी में ओम खंडेलवाल, अजय यादव, नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव उपाध्यक्ष मोहन जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल सहित मंडल अध्यक्ष राहुल पवार, बंटी जमरे, राजू चौधरी, शोभाराम तारोले, किरता मौजूद थे ।

788d63d8 e5fc 48eb a7cf b60122c7425b

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!