मुख्य खबरे

बुरहानपुर; हथियारबंद बदमाशों का हमला, व्यापारी व पत्नी से मारपीट कर लूट ले गए आभूषण, 6 बाइक भी चोरी, पुलिस जुटी जांच में

बुरहानपुर। गणेश दुनगे। नगर की वृन्दावन कॉलोनी में शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से कई घरों को बनाया निशाना। लगभग एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने सीमेंट व्यापारी अरिहंत ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर सीमेंट व्यापारी रौनक जैन और उसकी पत्नी पर हथियारों से हमला किया। बदमाश व्यापारी और उनकी पत्नी के हाथ और गले से सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने सीमेंट व्यापारी के अलावा कॉलोनी के 6 लोगों के दोपहिया वाहन भी क्षेत्र से चोरी किए है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मौके पर पहुंची नेपानगर पुलिस और डॉग स्क्वाड मामले की जांच में जुटा है।

be2f4db0 f6a0 4b7f a811 59995a3555d5
03d31ecf cf7c 47d8 80e9 0c40e50f67d7
dfdd54b0 625d 4462 9c2d 683da1412915

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!