खंडवामुख्य खबरे

खंडवा; पशु चरने की बात पर महिलाओ के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया केस दर्ज आरोपी फरार


खंडवा। ( मुश्ताक मंसूरी) पशु साथ चरने जाने की बात पर एक पक्ष के पांच लोगो ने मिलकर महिलाओ पर हमला कर दिया। जिसमें तीन महिलाओ को जिला अस्पताल मे भर्ती किया उनका उपचार जारी है। फ़िल्हाल पुलिस ने इस मामले मे पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मामला जावर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडवाडा का है। बुधवार रात आठ बजे के आसपास ग्राम मे एक परिवार की महिलाओ के साथ हथियारों से लेश बदमाशो ने पशु साथ चरने की बात पर हमला कर दिया। जिसमे एक महिला घर के आंगन मे सिलाई मशीन से कपड़े सिल रही थी। आरोपियों ने मशीन उठाकर उसे मार दी। उसके बाद घर मे घुसकर अन्य महिलाओ के साथ भी मारपीट की। जिसमें एक महिला के सिर मे गंभीर चोट आई और दो अन्य महिलाओ को भी पीटा। घटना की सूचना मिलते ही जावर पुलिस घटना स्थल पर पहुची। घायलो को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया। इधर जावर टीआई जीपी वर्मा ने बताया की घटना मे आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है उनकी तलाश मे पुलिस टीम लगी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!