मुख्य खबरेसेंधवा

श्रीकांता विकलांग सेवा ट्रस्ट में दीपावली मिलन समारोह मनाया गया, ट्रस्ट के बच्चों के साथ समाज सेवियों ने बांटी खुशिया

सेंधवा। रमन बोरखड़े। श्री कांता विकलांग सेवा ट्रस्ट झाकर की दीपावली की छुट्टियां लगने के एक दिन पहले आश्रम में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
आयोजन में आश्रम के ट्रस्टी, आश्रम के समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कांता विकलांग सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री वल्लभ दास अग्रवाल ने बच्चों को दीपावली किस प्रकार मनाना है एवं क्यों मनाते हैं? आदि बातों की जानकारी दी।
बच्चों को समझाया गया कि पटाखे नहीं फोड़ना है। पटाखों से पैसों के साथ-साथ वातावरण भी दूषित होता है । धन हानि एवं वातावरण दोनों की हानि होती है। बच्चों को बताया गया कि घर पर जाकर सब को प्रेम पूर्वक मिलकर दीपावली का उत्सव मनाना है। दीप प्रज्वलित करना है। ट्रस्टीयांे के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को मिठाई के पैकेट एवं नमकीन का वितरण किया गया। बच्चे मिठाई पाकर अत्यधिक खुश हुए। कार्यक्रम का संचालन अंतिम बाला शर्मा के द्वारा किया गया। आभार विष्णु सिंव्हल ने व्यक्त किया।

किडजी विद्यालय ने भी बांटी खुशिया-
किडजी विद्यालय के द्वारा भी कांता विकलांग सेवा ट्रस्ट के बच्चों को मिठाई, पटाखे एवं नमकीन के पैकेटों का वितरण किया गया। किडजी स्कूल के छोटे-छोटे छात्रों के द्वारा ट्रस्ट के बच्चों को सामग्री वितरण किया गया। किडजी विद्यालय के द्वारा कांता विकलांग सेवा ट्रस्ट के छात्रों के द्वारा केक कटवा कर सभी बच्चों को केक का वितरण भी किया गया। सभी बच्चों को स्टेशनरी एवं कॉपियां प्रदान की गई। किडजी विद्यालय के डॉ अतुल शाह, समस्त स्टाफ, समस्त कर्मचारी, एवं सभी बच्चे उपस्थित थे। किडजी विद्यालय का आभार ट्रस्ट के अध्यक्ष बल्लभ दास जी अग्रवाल ने व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button