बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; 24 मण्डलों के 1124 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम देखा व सुना

बड़वानी। सत्याग्रह लाइव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले में लगभग सभी बूथों पर देखा व सुना गया। भाजपा जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने भी जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने बताया कि रविवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़वानी जिले के 24 मण्डलों के लगभग सभी 1124 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देखा व सुना गया।

अभियान 30 अक्टूम्बर तक चलेगा-
वहीं सक्रिय सदस्यता अभियान का कार्यक्रम भी जिले भर में चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य कर रहे है। सक्रिय सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आगामी 30 अक्टूम्बर तक चलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button