मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; चुनरी यात्रा निकाल 171 फीट लंबी चुनरी मां छोटी बिजासन को ओढाई, चुनरी यात्रा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

पूरे चुनरी यात्रा में पुलिस टीम ने व्यवस्थाएं बनाए रखी।

सेंधवा। नवरात्रि पर्व पर शहर के श्री राम मंदिर राम बाजार से आराध्य देवी मैया छोटी बिजासन माता मंदिर तक श्रद्धालुओं ने बुधवार को चुनरी यात्रा निकाली। 171 फीट लंबी चुनरी यात्रा निकालकर श्रद्धालुओं ने मां छोटी बिजासन को ओढाई। चुनरी यात्रा राम मंदिर से शुरू होकर, श्याम बाजार, संत विनोबा मार्ग, पुराना एबी रोड होते हुए मंदिर पहुंची। चुनरी यात्रा में बज रहे भजनों पर श्रद्धालु गरबा खलते हुए और झूमते हुए शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने चुनरी को पकड़कर शामिल हुई। चुनरी यात्रा को लेकर शहर थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में पुलिस टीम अलर्ट नजर आई। पूरे चुनरी यात्रा में पुलिस टीम ने व्यवस्थाएं बनाए रखी।चुनरी यात्रा में अजजा जिला मोर्चा अध्यक्ष रैलाश सैनानी भी शामिल हुए।

177b8316 0303 4c75 92a5 c3ca4041d872
a942ef92 c88e 49d7 b22c 325f24f643b8
be4f5beb 1c4e 46a9 a1dc 701c3c37f2b5

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button