सेंधवा; गरबा पांडालों में मैं हूं अभिमन्यु अभियान, टीआई ने युवाओं से संवाद कर बांटे महिला संबंधित अपराधों को रोकने पेंपलेट

सेंधवा। शहर में नवरात्रि पर्व के दौरान गरबा पांडालों में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और आम जन को जागरूक करने शहर पुलिस की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। सोमवार रात में भी शहर पुलिस द्वारा मैं हूं अभिमन्यु विशेष जागरुकता अभियान के तहत शहर के गराब पांडालों में पहुंचकर युवाओं से संवाद कर उन्हें महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।
सोमवार रात को शहर थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन पुलिस बल के साथ शहर के देवझिरी कॉलोनी, सुदामा कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित गरबा पांडालों में पहुंचे। वहां उपस्थित युवाओं और बच्चों को महिला सुरक्षा, अपराध से संबंधित पोस्टर, पंपलेट और बैनर के माध्यम से जागरूक किया। वहीं युवाओं से संवाद कर उन्हें महिला संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
शपथ भी दिलाई-
पोस्टर और बैनर के माध्यम से युवाओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही लैंगिक असमानता, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या व अन्य महिला संबंधित अपराधों पर जागरूक किया गया। उपस्थित सभी लोगों को महिला संबंधित अपराधों को रोकने की शपथ भी दिलाई गई।