मुख्य खबरेसेंधवा
सेंधवा में निकली चुनरी यात्रा, मां बड़ी बिजासन को ओढाई 251 मीटर लंबी चुनरी

सेंधवा। नवरात्र पर्व के चलते शनिवार को अंचल के झोपाली और पिसनावाल क्षेत्र से हजारों ग्रामीण पैदल 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा लेकर बड़ी बिजासन के लिए निकले। दोपहर 12 बजे सेंधवा से चुनरी यात्रा गुजरी। जहां शहर के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में चल रहे चेतन कुमार पाटीदार ने बताया कि 30 से 35 किलोमीटर लंबी पैदल चुनरी यात्रा पूर्ण कर मां बड़ी बिजासन को चुनरी ओढाई। बता दे ग्रामीण 21 मीटर लंबी चुनरी छोटी और 251 मीटर लंबी चुनरी बड़ी बिजासन माता को ओढ़ाने के लिए निकले। पाटीदार ने बताया कि आसपास के 10 गांवों से करीब 6 से 7 हजार श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीण थाना और शहर थाने का पुलिस बल भी साथ रहा।
