खरगोन

उमाकांत शर्मा ने ली भाजपा की सदस्यता

सत्याग्रह लाइव,भीकनगांव:-  भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत्  भीकनगांव मंडल में मोबाइल एप के माध्यम से सदस्यों को पंजीकृत कर सदस्यता दिलाई जा रही है। भीकनगांव कांग्रेस में विगत 30 वर्षों से सक्रिय रहे वरिष्ठ पत्रकार उमाकांत शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रीति-नीति से प्रभावित होकर    कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हों गये। भाजपा सदस्यता अभियान के जिला सह प्रभारी  कृष्णराज सिंह तोमर (राजू दादा) ने श्री शर्मा को भाजपा का सदस्य बनाया। पत्रकार श्री शर्मा भीकनगांव में कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं। श्री शर्मा युथ प्रेस क्लब अध्यक्ष के साथ साथ एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, जिला यूवक कांग्रेस के महामंत्री तथा ब्लाक कांग्रेस के प्रवक्ता भी रहे। श्री शर्मा ने बताया कि विगत समय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने लगा उपेक्षा होने से काफी उपेक्षित महसूस कर रहा था तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबके साथ सबका विकास सबका विकास की अवधारणा से काफी प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुआ हूं। इस दौरान सहकारिता नेता दिलीप जोशी, मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौड़, पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष दीपक ठाकुर, रवि पटेल,हरिश शर्मा विजय पटेल, दिनेश मामा, विजय महाजन, अंकित मालीवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img 20240911 wa00398289852545046917242

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button