विविध

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर शक्ति केंद्रों पर हुआ कार्यशालाओं का आयोजन

सत्याग्रह लाइव,भीकनगांव :- भाजपा मंडल भीकनगाँव ने संगठन पर्व के निमित्त होने वाले सदस्यता अभियान की योजना बनाने हेतु 20 शक्ति केंद्रों पर कार्यशालाएं आयोजित की, जिसमें आगामी 2 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाले सदस्यता अभियान की रुपरेखा तैयार की गयी। भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह (लल्ली बना) ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनायें जायेंगे‌। सदस्यता के लिए एक टोल फ्री नंबर 8800002024 जारी किया गया है, जिस पर मिस्ड कॉल करने के पश्चात एक लिंक प्राप्त होगी, उस लिंक के माध्यम से फॉर्म भरकर सदस्य बन सकेंगे। इस अभियान की शुरुआत सर्वप्रथम प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी 2 सितम्बर को सदस्यता ग्रहण कर करेंगे उसके पश्चात यह नंबर आमजनता के लिए प्रारम्भ कर दिया जायेगा, सदस्य बनने के लिए एक बारकोड भी जारी किया गया है एवं नमो ( नरेंद्र मोदी ) एप्लीकेशन एप के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं, सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात लिंक को रेफर भी कर सकते हैं, भीकनगाँव मंडल में प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने की योजना तैयार की गयी है, जिसमें प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर 4 कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गयी है, जो निरंतर इस अभियान को सक्रिय बनाये रखेंगे, इस अभियान में मंडल में निवासरत सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चो के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, प्रकोष्ठ एवं विभागों के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, समस्त जनप्रतिनिधिगण, शक्तिकेंद्रों पर प्रभारी के साथ शक्तिकेंद्र संयोजक, सहसंयोजक, मीडिया एवं सोशल मीडिआ टीम, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री सहित बूथ टोली, पन्ना प्रमुख एवं अन्य सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गयी है।

img 20240901 wa00116151205883588633989
img 20240901 wa00206886912047564266263

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!