खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। पीएम मोदी की 113 वी मन की बात: पीएम मोदी बोले राष्ट्र के नागरिकों ने ‘हर घर तिरंगा अभियान ‘ पूरे उत्साह के साथ मनाया…

कपिल वर्मा बड़वाह। रविवार को तिरंगे के रंगों से सराबोर मन की बात के 113 वे एपिसोड के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों से संवाद किया। मोदी ने बताया की किस तरह पूरे राष्ट्र के नागरिकों ने ‘हर घर तिरंगा अभियान ‘ पूरे उत्साह के साथ उत्सव की तरह मनाया। कश्मीर में 750 मीटर लंबे ध्वज के साथ अभूतपूर्व तिरंगा यात्रा निकाली गई जो के एक मिसाल है। मंडल अध्यक्ष गणेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर घर तिरंगा अभियान की सफलता पर देशवासियों को बधाई दी।

IMG 20240825 WA0023

रवि ऐरन ने आगामी समय में प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा बिना पॉलिटिकल बैकग्राउंड वाले एक लाख युवाओं को राजनीति से जोड़ने के आह्वान की सराहना की। मोदी ने अंतरिक्ष संबंधित स्टार्टअप पर प्रभावी बात की। जिसमें बताया कि देश ने 23 अगस्त को पहला नेशनल स्पेस डे मनाया। साथ ही पर्यावरण पर चर्चा करते हुए बताया कि झाबुआ में पार्क में कचरे से आर्ट वर्क बनाया गया। ऐसे प्रयास सभी जगह होना चाहिए। बूथ क्रमांक 63 में मन की बात के मंडल प्रभारी रवि ऐरन के निवास पर ‘तिरंगे झंडे’ के साथ आयोजन हुआ। जिसमें मंडल अध्यक्ष गणेश पटेल, बूथ अध्यक्ष सोनम विश्वकर्मा, गणेश चौधरी, हिमांशु जायसवाल, यूनिक सुराणा, नकुल अग्रवाल, पुष्पेंद्र पटेल, अरुण रेनीवाल, मोहन दरबार सहित अनेक बूथों पर कार्यकर्ता ने उत्साह के साथ मन की बात कार्यक्रम देखा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!