मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में राजीव गांधी की जयंती पर किया माल्यार्पण


सेंधवा पूर्व प्रधानमंत्री एव भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर डाक बंगला रोड स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र गाड़वे,मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुर्जर,शहर कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश की उन्नति एव प्रगति के लिए किए गए कार्यों को विस्तार से बताया सभी ने अपने संबोधन में कहा की राजीव गांधी आधुनिक भारत के जनक है उन्ही के मार्ग दर्शन में देश में कंप्यूटर क्रांति आई उन्ही की दूरगामी सोच का परिणाम है की देश दुनिया में कंप्यूटर के क्षेत्र हमारे देश के युवा सबसे आगे है ग्राम पंचायतों को ताकतवर राजीव गांधी ने ही बनाया था साथ ही उन्होंने देश के युवाओं,गरीबों,आदिवासियों,
महिलाओं,मजदूरों,दलितों के जीवन को ऊंचा उठाने के लिए बहुत काम किए है उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंधवा राजेन्द्र गाड़वे,मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष सेंधवा अमित गुर्जर,शहर कांग्रेस अध्यक्ष सेंधवा इकबाल शाह,पार्षद वली शेख,इलमुद्दीन मंसूरी, कय्यूम शेख पेंटर,शिव कुमारी यादव,संजय गुप्ता, अनिल रावत,किशोर राठौड़,अजय द्विवेदी,सुरेश तेलंगु,फिरोज मंसूरी,किशन शर्मा,मुन्ना भाई नल,राशिद मंसूरी,रामदास बरडे,तरुण नांदेकर,मोहम्मद अली आदि अन्य कांग्रेस नेता एव कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यकर्म का संचालन पूर्व पार्षद एव नेता प्रतिपक्ष प्रिन्स शर्मा द्वारा किया गया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!