बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; 15 अगस्त तक फहराया जाये, हर घर तिरंगा – कलेक्टर

बड़वानी; 09 से 15 अगस्त तक चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के हर नगर, हर ग्राम के घरो में तिरंगा गर्व एवं सम्मान के साथ फहराया जाये। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर उसे हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड किया जाये । कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने उक्त बाते शनिवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आयोजित बैठक के दौरान कही। इस दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निकायो व ग्राम पंचायतो में जनजागरूकता के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जाये। साथ ही स्कूलो में बच्चो को अपने देश के तिरंगे का महत्व बताते हुये देश के शहीदो व आजादी की गाथा सुनाई जाये। इसके साथ ही वाद-विवाद प्रतियोगिता व देश भक्ति गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में बताया जाये। बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. फटिंग ने यह भी निर्देशित किया कि हर घर तिरंगा अभियान के संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें अभियान के संचालन हेतु कार्य सौंपे गए हैं। अतः नियुक्त अधिकारी उन्हें सौंपे गए कार्यों को भली-भांति पूर्ण कर अभियान को सफल बनाये।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!