इंदौर

शहर कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित किया

इंदौर~ इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जौहर मानपुरवाला ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में भारत छोड़ो आंदोलन की 82 भी वर्षगाठ पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें वक्ताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन के शुरुआती दिनों पर प्रकाश डाला और कहा कि महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए भारत छोड़ो आंदोलन में करो या मरो का नारा दिया गया। लगातार 5 वर्षों तक चले आंदोलन के पश्चात अंग्रेजों ने घुटने टेके और 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ।
शहर कांग्रेस ने वयोवृद्ध कांग्रेस नेता श्याम सुंदर यादव एवं काले खान का सम्मान भी किया।
पश्चात विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस ने सभी आदिवासी बंधुओं को शुभकामनाएं दी।और पूर्व पार्षद आदिवासी नेता श्रीमती राय मुनि भगत का सम्मान भी किया गया।
आज के दिन 9 अगस्त को युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस भी है। इंदौर शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रमीज खान ने देश की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री अरविंद बागड़ी,देवेंद्र सिंह यादव महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिला मिमरोट, बद्री शर्मा,सत्यनारायण सलवाडीया, विकास जोशी,दिलीप ठक्कर, दिलीप कुदल, दिनेश चौहान,अभिषेक करोसिया सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संगठन प्रभारी श्री महेंद्र रघुवंशी ने किया एवं आभार पाटनी ने माना।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!