खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। नगर पालिका ने दिव्यांगजनों के लिए सुगम पथ का किया निर्माण…

कपिल वर्मा बड़वाह। नगर पालिका बड़वाह द्वारा कार्यालय नगर पालिका में सुगम पथ का निर्माण किया गया। जिसमें टेक्सटाइल टाईल्स, रेम्प, रेलिंग, दिव्यांगजनों के साइन बोर्ड, दिव्यांग पार्किंग स्थान, आरक्षित किया गया। कार्यालय में दिव्यांग हेतु शौचायल में सुविधाओं अनुसार हैंडल लगाया गया। साथ ही निकाय के बस स्टैंड स्थित सार्वजानिक शौचालय में भी ऊक्त सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किंशुक ने बताया कि दिव्यांगजनों की हर प्रकार सुरक्षा और सुविधाओं को उपलब्ध कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है वे सभी हमारे परिवार के सदस्य है। भविष्य में भी हम दिव्यांगजनों हेतु कल्याणकारी योजनाओं पर कार्य करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा बताया की नगर पालिका हर संभव कार्य दिव्यांगजनों के लिए करेगी। उनको समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के साथ उनके जीवन को किस तरह बेहतर बनाया जाए इस हेतु योजना बनाएंगे।

IMG 20240725 WA0025
IMG 20240725 WA0032
IMG 20240725 WA0021

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!