सेंधवा; वरला तहसील को नया ब्लॉक बनाने को लेकर अजजा आयोग अध्यक्ष आर्य ने लिखा कलेक्टर को पत्र

सेंधवा। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने सेंधवा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली वरला तहसील को नया ब्लॉक बनाए जाने संबंधी पत्र बड़वानी कलेक्टर को उनके पुत्र विकास आर्य के माध्यम से सौंपा है।
आर्य ने बताया की वरला को ब्लॉक बनाए जाने की मांग वर्षाें से की जा रही है। सेंधवा ब्लाक का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है। सेंधवा विधानसभा के सेंधवा तहसील में तीन राजस्व निरीक्षक सर्कल में सेंधवा, धनोरा, चाचरीयापाटी हैं। तथा 66 पटवारी हल्के है। जिसमे से 8 वनग्राम हैं। तहसील का भौगोलिक क्षेत्रफल 53,280 हेक्टयर, खाते का क्षेत्रफल 37,084 गैर खाते का क्षेत्रफल 16,196 हेक्टयर व सिंचाई का क्षेत्रफल 4,580 हेक्टयर है। यहां पर सिंचाई के मुख्य फसलें गेहूं, चना, धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंगफली एवं कपास आदि है। सिंचाई के मुख्य स्त्रोत कुआ, ट्यूबवेल, तालाब, नदी आदि है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्या के मान से वरला तहसील को ब्लॉक बनाया जाने की मांग अनुसूचित जनजाति लोगो द्वारा वर्षाे से की जा रही है। इस संबंध में मेरे सेंधवा दौर के दौरान भी लोगों ने मांग रखी गई है।
वरला तहसील के लोगों को सुविधाएं मिलेगी-
आर्य ने पत्र में लिख कि वरला को ब्लॉक बनाया जाता है तो वरला तहसील के लोगों को सुविधाएं बड़ कर क्षेत्र का विकास भी बढ़ जावेगा। आर्य ने पत्र के माध्यम से कलेक्टर बड़वानी से इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।