मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा जिस बूथ पर 80 प्रतिशत मतदान मिला, उसके पदाधिकारी होंगे सम्मानित, नपा बड़े स्तर पर आयोजित करेगी वृक्ष रोपण कार्यक्रम

सेंधवा। रमन बोरखड़े। जिस बूथ पर भाजपा को 80 प्रतिशत या इससे अधिक मतदान मिला है, उस बूथ के अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलओ व पन्ना प्रमुख को शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। एक पौधा मां के नाम सेे लगाकर नगर में वृक्ष रोपण भी किया जायेगा। उक्त जानकारी भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने दी।
अग्रवाल ने बताया की भाजपा प्रदेश कार्यालय से आए कार्यक्रम को लेकर शनिवार को भाजपा नगर मंडल की बैठक नपा अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कार्यालय से आए कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिसमे नगर के 47 बूथ में से 26 बूथों पर भाजपा ने 80 प्रतिशत या इससे अधिक मतदान प्राप्त करने पर भाजपा शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित कर बूथ के अध्यक्ष, महामंत्री, पन्ना प्रमुख, बीएलओ को सम्मानित करेगी। साथ ही महीने भर होने वाले कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी ने कहा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर हर कार्यकर्ता अपने निवास पर कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाएं और उसका पोषण भी करें। नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने कहा की पर्यावरण हेतु वृक्ष रोपण की आवश्यकता महसूस की जा रही है। पर्यावरण में ऑक्सीजन का कितना महत्व है वह हमने करोना काल में देखा है। हमने लोगों को ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ते हुए देखा है। नपा नगर में बड़े स्तर पर वृक्ष रोपण का कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। जिसमे सभी सार्वजनिक संस्था, समाजजनों व विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। आप सभी अपनी मां के नाम से वृक्ष जरूर लगाए। गोविंद मामा, राजेश गर्ग ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन में और अधिक ध्यान देकर काम करने पर जोर दिया।

WhatsApp Image 2024 07 13 at 17.32.16 cf17c3f6

यह रहे मौजूूद- मंडल अध्यक्ष राहुल पवार ने मंडल की कार्य योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर बैठक में ज्योसना अग्रवाल, कृष्णा पालीवाल, अनिता धामोने, सुरेश गर्ग, गणेश राठौड़, प्रकाश निकुम, सचिन शर्मा, गणेश नरगावे, अखिलेश पवार, गोपाल भावरे, श्याम पाटिल, लल्ला शर्मा, रोहित गर्ग, रामेश्वर पालीवाल, विवके तिवारी, नवनीत पालीवाल, विवके छाबड़ा व अन्य मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!