मुख्य खबरेसेंधवा

नवीन आपराधिक अधिनियम लागू होने पर सेंधवा पुलिस ने किया जनसंवाद

सेंधवा। रमन बोरखड़े। 1 जुलाई 2024 से नवीन आपराधिक अधिनियम के लागू होने के अवसर पर पुलिस थाना सेंधवा शहर ने जनसंवाद का आयोजन किया।
जन संवाद के दौरान SDOP श्री कमल सिंह चौहान ने कहा अब त्वरीत न्याय मिल सकेगा। थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने कहा अब तकनीकी साक्ष्य पुलिस का मुख्य हथियार बनेगा। जिससे कार्य में पारदर्शिता भी ज्यादा रहेगी।
महिला मोर्चा अध्यक्ष ने नए कानून के नाम संशोधन जिसमें दंड की जगह न्याय होने पर और महिलाओ की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने पर भारत सरकार को पूरे देश की महिलाओ की तरफ से धन्यवाद दिया।

IMG 20240701 WA0069


युवाओं की तरफ से एक नवयुवक ने अंग्रेजों के कानून को बदलने और नए कानून में बलात्कार के अपराध में फांसी की सजा का प्रावधान होने पर कहा मुझे यह जानकर बहुत खुशी है कि अब बलात्कारी फांसी पर लटकेंगे।
वरिष्ठ नागरिक श्री बद्री प्रसाद शर्मा ने नए कानूनी प्रावधानों में बलात्कार की घटना की पीड़िताओं को कथन और शिनाख्त के लिए न्यायालय और थाना परिसर में आने पर होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलने पर भारत सरकार को कहा धन्यवाद।

IMG 20240701 WA0065

यह रहे उपस्थित-
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बसंती यादव,
नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मोहन जोशी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, पार्षद गणेश राठौर,पार्षद छोटू चौधरी (पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष), पार्षद लता बाई, रोहित गर्ग (भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष) गिरवर दयाल शर्मा (जिला अध्यक्ष VHP)
बद्री प्रसाद शर्मा (जिला अध्यक्ष मारवाड़ी ब्राह्मण समाज) कलिम बाबा (वरिष्ठ मुस्लिम समाज) सईद भुट्टो (पूर्व सदर) सलीम शेख़ आम मुस्लिम जमात सदर,
अधिवक्ता प्रिंस शर्मा, डॉक्टर शीरिश दुबे (हिंदू समाज सेवा समिति) पंकज झवर (गौ रक्षा प्रमुख VHP), नीलेश जैन (रक्तदान समिति सेंधवा व समाज सेवक) , शब्बीर हुसैन (बोहरा समाज) अजय गुप्ता, गोविंद गोयल (अध्यक्ष) गौरव तायल (सचिव), नीतेश अग्रवाल नीलेश अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

IMG 20240701 WA0062
IMG 20240701 WA0071

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!