.
इंदौरधर्म-ज्योतिषमनोरंजन

मालवा उत्सव में हनुमान चालीसा पाठ पर नृत्य की प्रस्तुति का आयोजन हुआ

.


इंदौर लोक संस्कृति मंच द्वारा लालबाग में मालवा उत्सव का भव्य आयोजन हो रहा।
इस अवसर परश्री हरि संगीत कला केंद्र डॉ. संतोष देसाई के निर्देशन में हनुमान चालीसा नृत्य संपन्न हुआ।

हनुमान चालीसा अवधि में लिखी एक काव्यात्मक कृति है जिसमें प्रभु श्री राम के महान भक्त हनुमान जी के गुणो एवं कार्यों का चालीस चौपहियो में वर्णन किया गया।

सनातन धर्म में हनुमानजी को वीरता भक्ति और साहस की प्रतिमूर्ति माना जाता है, शिव जी के रुद्रावतार माने जाने वाले हनुमान जी को बजरंगबली, पवनपुत्र, मारुति नंदन, केसरी नंदन, महावीर आदि नामों से भी जाना जाता है। मान्यता है कि हनुमान जी अजर अमर है।

कहा जाता है कि हनुमान चालीसा के पाठ से भय दूर होते है और क्लेश मिटते है, यह प्रशांतक के रूप में सिद्ध होती है। इस प्रस्तुति में मुख्य कलाकार है : राम ,लक्ष्मण ,सीता ,मुस्कान नाईक (हनुमान) हर्षिका ज़रिया ,इशिका शर्मा ,श्रेया जैन ,इशिका चौरसिया,इशिका माहेश्वरी , ख़ुशबू तोमर ,गौरांशी रोडवाल,आकृति राठौर ,कृति शर्मा
मनस्वी वर्मा ,मेघा मकवान,रिंपल ठाकरा ,अनन्या मकना
प्रियंवदा गर्ग ( हीना) राजेश गर्ग, अग्रसेन सोशल ग्रुप, हिमांशु हंस ,वेदिका पांडे आदि ने हनुमान चालीसा पर नृत्य किया।
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, राजेश गर्ग, शिव जिंदल, दिलीप जोशी, दीपक लवंगै , सतीश जोशी, संकल्प वर्मा, मीडिया प्रभारी नितिन तापड़िया, शशि गर्ग , विनोद गोयल प्रदीप पाटोदी, योगेश बड़जात्या शिल्पा द्विवेदी आदि उपस्थित थे,।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!