मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; निबंध चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को नपा अध्यक्ष ने किया पुरुस्कृत

  • जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के समापन पर हुए आयोजन।

सेंधवा। रमन बोरखड़े। जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन पर रविवार को नगर पालिका परिसर के सभागृह में आयोजन किया गया। इस दौरान नपाध्यक्ष बसंती बाई यादव ने निबंध चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को नपा पुरुस्कृत किया। बता दे नगर पालिका ने अभियान के तहत शहर के पुराने कुंए, बावड़ी, जलाशय की साफ-सफाई की है। अभियान 5 जून को शुरु हुआ था, जो 16 जून तक चलाया। अभियान में जल संरक्षण का संदेश देते हुए रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के तहत बच्चों के लिए चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। इसमें विजेता रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया है।

WhatsApp Image 2024 06 16 at 17.45.44 945af47a

यह रहे विजेता-
नगर पालिका से मिली जानकारी के अनुसार चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम वंशिका मंडलोई, द्वितीय सानवी खांडे, तृतीय परिधि मंडलोई निबंध प्रतियोगिता में प्रथम खुशी पवार, द्वितीय दीक्षा गुप्ता, तृतीय प्रिशा बंसल रहीं हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर विजेता रहे बच्चों को नगद राशि, प्रमाण पत्र और पौधा देखकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार में एक पौधा एक प्रमाणपत्र दिया गया। इस दौरान नगर पालिका सीएमओ मधु चौधरी, सहायक यंत्री राजेश मिश्र सहित नगर पालिका के सभी पार्षद, बच्चे, पालक और नगर पालिका के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2024 06 16 at 17.45.40 9c0ff2de

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!