खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। सिरलाय की शराब दूकान में 64 हजार रुपए की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर…

कपिल वर्मा बड़वाह। गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात में सिरलाय स्थित शासकीय शराब दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। जिसमें चोरों ने कुल 64 हजार रुपए की नगदी पर हाथ साफ किया हैं। चोरों ने रात शराब ठेके के पिछले दरवाजे के पास पतरे में छेद करके अन्दर से दरवाजा खोलकर दुकान के अंदर घुसे। इस दौरान अन्दर दो सेल्समैन भी सोए थे। लेकिन वे इतनी गहरी नींद में थे की चोर ने दूकान के गल्ले, गोडाउन से लेकर उनकी पेंट की जेब से भी पैसे निकाल कर रफु चक्कर हो गए। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। जिसमे एक चोर दुकान के गल्ले से रुपए निकालता दिखाई दे रहा हैं। उसके एक हाथ में टार्च भी थी। सेल्समैन के मुताबिक उसके हाथ में चाक़ू भी था। चोर लगभग 64 हजार लेकर रुपए आराम से चोरी कर उसी रास्ते से चले गए। सेल्समैन चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए बड़वाह पुलिस थाने पहुंचे। जहां अश्विनी जायसवाल एवं अरविन्द मांझी ने बताया की गुरुवार रात में निर्धारित समय पर शराब दुकान बंद की थी। लेकिन खाना खाने के बाद वे दोनों रात करीब 1 बजे सो गए थे। सुबह करीब साढ़े छः बजे नींद खुली थी तो गल्ला खुला और बिखरा हुआ पड़ा था।

IMG 20240614 WA0023 1

इसकी जानकारी मैनेजर को दी। मैनेजर ने गल्ला चेक किया तो उसमे करीब 54 हजार गायब थे। अन्दर गोडाउन में रखे बैग में कुछ पैसे थे उसके साथ साईड में रखी हमारी पेंट में करीब 10 हजार भी थे जिसे चोर अपने साथ ले गए। चोरी के बाद जब मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घटना रात करीब 2 बजे के आसपास की है। जिसमे एक चोर दुकान के गल्ले से पैसे निकालता दिखाई दे रहा था। उसके सिर पर कपड़ा बंधा होने से चेहरा स्पष्ट नही दिखाई दिया।लेकिन वह उसकी 25 से 30 वर्ष के मध्य प्रतीत हो रहा है। इसके बाद चोर वहां से निकल गया।

IMG 20240614 WA0022

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!