खरगोनधर्म-ज्योतिषमध्यप्रदेशमुख्य खबरे
बड़वाह। नगर पालिका द्वारा निकली गई कलश यात्रा…

कपिल वर्मा बड़वाह। शासन के आदेशानुसार जल गंगा संर्वधन अभियान 5 जून से 16 जून तक नगरीय निकाय में प्रवाहित होने वाली नदियों एवं जल संरचनाओं के पुनःजीविकरण/संरक्षण का विशेष अभियान चलाया जाना हैं। जिसके तहत मंगलवार को नगर पालिका बड़वाह द्वारा नगर के प्राचीन नागेश्वर मंदिर से कालंका माता मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किंशुक के मार्गदर्शन में निकाली गई। जिसमें नगर पालिका सहायक यंत्री प्रियंका डावर, स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते नगर पालिका सब इंजीनियर करण अलावा, वीर चौहान ,विरेश प्रजापत, सहित नगर पालिका के कर्मचारी, आईईएस सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित रही।

