सेंधवा; पैदल भ्रमण कर मतदान के लिए कर रहे प्रेरित, 13 मई को घर-घर देंगे मतदान का न्यौता

हम साइकिल वाले ग्रुप द्वारा पूरे शहर में पैदल भ्रमण कर घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
सेंधवा। रमन बोरखड़े। लोकसभा चुनाव में मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए विगत 5 दिनों से शहर के हम साइकिल वाले ग्रुप द्वारा पूरे शहर में पैदल भ्रमण कर घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्रुप के सदस्यों द्वारा लोगों को यह समझाइश दी जा रही है कि मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं हमारा कर्तव्य भी है, इसे अवश्य निभाएं।
क्योंकि जिसकी उंगली पर स्याही नहीं, उसे अगले 5 वर्षों तक किसी पर भी उंगली उठाने का अधिकार नहीं है। राष्ट्रहित में अपना मतदान अवश्य करें। यदि हम बॉर्डर पर जाकर अपने देश की रक्षा नहीं कर सकते हैं तो कम से कम अपना मतदान देकर अपने राष्ट्र की लोकतंत्र की रक्षा अवश्य ही कर सकते हैं।
यहां-यहां लोगों को कर चुके जागरूक-
इस दौरान ग्रुप द्वारा शहर के सेवंती नगर, वृंदावन कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी, शिव कॉलोनी होते हुए अभिनव कॉलोनी, नंद कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, जगन्नाथ पुरी कॉलोनी, जवाहरगंज, शास्त्री कॉलोनी, रामकटोरा, इंदिरा कॉलोनी, पटेल कॉलोनी जा जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।
13 मई को घर-घर मतदान का देंगे निमंत्रण-
13 मई को ग्रुप के पांच-पांच सदस्यों का समूह शहर की विभिन्न कॉलोनी में घूम-घूम कर लोगों को मतदान के लिए न्योता देने भी जाएगा। इस दौरान ग्रुप के दिलीप झवर, प्रेमचंद सुराणा, भीम सिंह पवार, पिंटू जैन, प्रतीक भावसार, मनोज सोहनी, समीर दपोरकर, डॉ शिरीष दुबे, डॉ सागर सराफ, पंडित मुन्ना शास्त्री, सोनू कानूनगो, निलेश भावसार, प्रमोद सिंघल, चेतन कानूनगो, विष्णु पालीवाल, अमन अग्रवाल, पंकज चौधरी, पंकज वाकडे, प्रखर मंडलोई, कुलदीप मिश्रा, सतीश वाघ, अमन गर्ग, अखिलेश मंडलोई, अथर्व अग्रवाल, छोटू शर्मा, एंटी मालवीय, वंदन जैन, अर्पित गोयल, पंकज झवर, श्रीकांत गोयल, डॉ अश्विन जैन आदि मौजूद रहे।