बड़वानीमुख्य खबरे

बडवानी; ज़िम्मेदारी से ड्यूटी कर लोकतंत्र के महापर्व में दे अपना अमूल्य योगदान – एसपी गेहलोद

बड़वानी ज़िला पुलिस मुख्यालय पर 450 एसपीओ को दिया गया प्रशिक्षण

बडवानी। रमन बोरखड़े। लोकसभा निर्वाचन हेतु बड़वानी जिला पुलिस मुख्यालय पर विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमे जिला पुलिस कप्तान ने सभी एसपीओ को मेहनत और लगन से निर्वाचन ड्यूटी करने हेतु अभिप्रेरित किया।
जिला पुलिस मुख्यालय पर आयोजित प्रशिक्षण में 450 एसपीओ को प्रशिक्षण दिया गया। यह एपीओ मतदान दिवस पर पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी करेंगे। उप पुलिस अधीक्षक महिला शाखा महेश सुन्नैया और उप पुलिस अधीक्षक अजाक जितेंद्र भास्कर ने सभी एसपीओ को मतदान दिवस ड्यूटी की बारीकियां समझाई। साथ ही समस्त एसपीओ ड्यूटी के साथ अपना मताधिकार भी प्रयुक्त कर सके इस हेतु इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) की कार्यवाही भी पूर्ण की गई।

IMG 20240427 WA0078


आगामी लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुवे मतदान दिवस पर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की ड्यूटी लगाई जाना प्रस्तावित है। जिनकी नियुक्ति जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल फटिंग द्वारा लिखित आदेश के द्वारा की गई है। उक्त एसपीओ मतदान दिवस के दिन पुलिसकर्मियों के साथ मतदान केंद्रों पर ड्यूटी निभायेंगे। इसी तारतम्य में जिला पुलिस द्वारा बड़वानी मुख्यालय पर वृहद् स्तरीय प्रशिक्षण शाला का आयोजन किया गया। एसपीओ को जिला पुलिस कप्तान श्री पुनीत गेहलोद ने स्वयं उपस्थित होकर संबोधित किया एवं लोकसभा निर्वाचन में उनकी अहम भूमिका के बारे में बतलाते हुवे अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा से करने हेतु अभिप्रेरित किया।

नियम-कायदे बताए-
उप पुलिस अधीक्षक महिला शाखा महेश सुन्नैया और उप पुलिस अधीक्षक अजाक जितेंद्र भास्कर ने मतदान दिवस ड्यूटी के दौरान 100 मीटर 200 मीटर के नियम, कानून व्यवस्था प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों के नंबर साझा किए, ताकि आकस्मिक स्थिति में तत्काल एसपीओ पुलिस से समन्वय स्थापित कर सके। डीएसपी अजाक द्वारा बताया गया कि आगामी दिनों में शेष बचे एसपीओ को भी प्रशिक्षण दिया जायेगा।

IMG 20240427 WA0081

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!