मुख्य खबरेसेंधवा
सेंधवा में आदमखोर तेंदुआ पकड़ा

सेंधवा। सेंधवा ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम नावनी क्षेत्र से वन विभाग ने आदमखोर तेंदुए को पकड़ा है। बता दे की कुछ दिन पूर्व धनोरा रेंज के ग्राम नावनी में तेंदुए ने घर में घुसकर मां के पास सो रहे बालक का शिकार किया था। इसके बाद से वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरे लगाए थे। बुधवार सुबह पिंजरे में तेंदुआ कैद नजर आया।
बता दे 3 अप्रेल की रात में तेंदुए ने घर में सोए 10 साल के बच्चे का शिकार कर लिया था। बच्चे का शव घर से करीब 500 मीटर दूर खाई में मिला था। उसका सिर गायब था। 3 अप्रेल बुधवार रात में बच्चा मां के साथ घर में सोया था। रात करीब 12 बजे मां को चीख सुनाई दी। उठी तो देखा कि बड़े बेटे शिवराज को तेंदुआ घसीटकर ले जा रहा है।
