इंदौरधर्म-ज्योतिष

दशहरा मैदान, ‘अवध लोक’ में यज्ञशाला की परिक्रमा में भिड़

करने और रामलला के दर्शन करने उमड़ रहा जन सैलाब

इंदौर। दशहरा मैदान स्थित ‘अवध लोक’ पर सबके राम लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में चल रहे श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ एवं मेले में दिनोंदिन भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। अयोध्या के रामलला के मंदिर की प्रतिकृति और  यज्ञशाला में चल रहा श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ  भक्तों के लिए श्रद्धा और आकर्षण का केन्द्र बन गया है। प्रतिदिन यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित आकर धर्म के साथ मनोरंजन का लाभ भी उठा रहे हैं। 
आयोजन समिति के संयोजक महेन्द्रसिंह चौहान एवं श्रीमती प्रवीणा पंकज अग्निहोत्री ने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव  महायज्ञ में प्रतिदिन सुबह 7 से 10 बजे तक 100 से अधिक यजमान युगल विद्वान पंडितों के निर्देशन में सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना से आहुतियां समर्पित कर रहे हैं। वेद की ऋचाओं और विभिन्न मंत्रों, श्लोकों की मंगल ध्वनि से समूचा ‘अवध लोक’ प्रतिदिन गुंजायमान हो रहा है। रामलला के मंदिर में भी सुबह से देर रात तक दर्शनार्थी भक्तों का मेला जुट रहा है। आम नागरिक यहां सुबह 7 से रात 11 बजे तक यज्ञशाला की परिक्रमा औऱ राम दरबार के दर्शन का पुण्य लाभ उठा रहे हैं। कल  रात रंगकर्मी  नेहा मुक्ति एवं उनकी टीम के कलाकारों ने अग्निसुत नृत्य  नाटिका का प्रभावी मंचन कर दर्शको का मन मोह लिया। ध्वनि एवं प्रकाश के अद्भुत समन्वय के बीच कलाकारों ने अपनी अभिनय क्षमता से दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा।  अवध लोक’ में प्रतिदिन शाम 6 बजे से राम गीत धुन का आनंद भी हजारों दर्शक ले रहे हैं। सायं 7.30बजे होने वाली राम दरबार आरती में  संघ के विभाग व्यवस्था प्रमुख राकेश यादव, संघ के प्रहरी विभाग संयोजक विपिन शेखावत, भगवती कुंडल, दिनेश चतुर्वेदी एवं धर्म जागरण प्रांत प्रमुख श्रीमती अर्चना कर्णावत तथा मालवा प्रांत के धर्म जागरण क्षेत्र प्रमुख रेवाराम, लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष गिरीश शर्मा आदित्य एवं डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति के अध्यक्ष ईश्वर हिंदूजा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोपी कृष्णा नेमा एवं देवी अहिल्या वी वी की सीनेट के पूर्व सदस्य बालकृष्ण अरोड़ा सहित संघ एवं विहिप से जुड़े अनेक विशिष्ट जनों ने आरती में भाग लिया।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!