सेंधवा; बूथ स्तर पर काम कर लोकसभा चुनाव में विजय होना है
पूर्व विधायक व पूर्व संगठन मंत्री यशवंत हाड़ा ने लोकसभा चुनाव कार्य समिति की बैठक में व्यक्त कही

सेंधवा। रमन बोरखडे। एक समय था जब कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी, उस समय भाजपा के पास संसाधानों की कमी थी। सड़के, बिजली पानी की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। उस दौर में संगठन को खड़ा कर हमने चुनाव जीता। आज हमारे पास सब कुछ होने के बाबजूद दो बार विधानसभा चुनाव हारना पीड़ा दायक है। यह हमारे लिए सबक है। इसलिए हमे अब बूथ स्तर पर लगातार काम करते हुए लोकसभा चुनाव में विजय होना है। उक्त बात पूर्व विधायक व पूर्व संगठन मंत्री यशवंत हाड़ा ने लोकसभा चुनाव कार्य समिति की बैठक में व्यक्त कही।
हाड़ा ने कहा की मुझे संगठन ने बड़वानी जिले का काम सौंपा था। जब 2003 में कांग्रेस की सरकार थी। प्रदेश की स्थिति बहुत खराब थी। सड़को की हालत बहुत खराब थी। उस दौरान प्रवास करना पीड़ाजनक था। बिजली पानी, सड़क सबकी स्थिति खराब थी। साधनों का अभाव था, इससे हम अंदाजा लगा सकते है की पूर्व सांसद रामचंद्र विट्ठल बड़े कैसे चुनाव प्रचार कर चुनाव जीतते थे। आज सब कुछ होने के बाबजूद दो विधानसभा चुनाव हारना कहीं ना कहीं कोई चूक की ओर इशारा करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबकी बार एनडीए 400 के पार व भाजपा 370 के पार का आव्हान किया है। हर बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक मतदान का नारा दिया है। इसलिए हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए अब मंडल स्तर की बैठक लेकर इसका चिंतन करें।

दिन रात एक कर चुनाव जीतना है –
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा लोकसभा निर्वाचन समिति की बैठक देवझिरी धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र से 80 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान लोकसभा सह प्रभारी लोकेश शुक्ला ने कहा की कांग्रेस पूरे लोकसभा चुनाव में अफवाह फैलाकर चुनाव जीतना चाहती हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रांति फैलाकर चुनाव जीतना चाहती है और हम कार्यकर्ताओं के माध्यम से चुनाव जीतेंगे। पूरे क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार है। हम बड़ी जीत की ओर है। विधान सभा चुनाव में हुई चूक को सुधार कर आगे की रणनीति से चुनाव लडना है। अब चुनाव में मात्र 30 दिन शेष रह गए है। समय कम है। हमे दिन रात एक कर चुनाव को जीतना है।
सेंधवा विधानसभा प्रभारी विकास आर्य ने सेंधवा विधानसभा क्षेत्र की जानकारी देते हुए बताया की सेंधवा विधानसभा को 46 शक्ति केंद्र में विभाजित किया गया है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है। क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार है। हम अच्छे मतों से विजयी होंगे। राहुल पवार, शोभाराम तरोले, गणेश मालविया, बंटी जमरे, राजू चौधरी, किरता वडवी ने अतिथियों का स्वागत किया।