विविध

दशहरा मैदान पर आज से  ‘सबके राम’ में  श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ एवं मेला

अयोध्या की पवित्र रज एवम सरयू के पावन जल सहित होंगे रामलला के दर्शन

बंगाल के 60 कलाकारों ने बनाई 120 फीट ऊंची रामलला के मंदिर की प्रतिकृति – 250 से अधिक यजमान युगल शामिल होंगे महायज्ञ में
प्रतिदिन प्रख्यात कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां –

इंदौर । दशहरा मैदान स्थित ‘अवध लोक’ पर 9 से 17 अप्रैल तक जन जन के आराध्य प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर आयोजित ‘सबके राम’  कार्यक्रम में अनेक दिव्य आयोजन होंगे। बंगाल से आए 60 कलाकारों ने यहां  अयोध्या में बने भव्य रामलला के मंदिर की 120 फीट ऊंची प्रतिकृति का निर्माण किया है, जिसके दर्शन प्रतिदिन सुबह 7 से रात 11 बजे तक अयोध्या से लाई गई पवित्र रज एवं सरयू नदी के पावन जल के साथ होंगे। इसी तरह  श्री राम जन्मोत्सव महायज्ञ का दिव्य अनुष्ठान भी  विद्वान आचार्यों के निर्देशन में होगा। अब तक 250 से अधिक यजमान युगल इस महायज्ञ में आहुतियां समर्पित करने हेतु अपना पंजीयन करा चुके हैं। महोत्सव में प्रतिदिन सायं 6 बजे रामगीत धुन, सायं 7.30 बजे आरती एवं रात 8.30 बजे से प्रख्यात कलाकारों एवं रंगकर्मियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगा। शुभारंभ 9 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ  पर सुबह 10 बजे 151 फीट ऊंची गुड़ी के पूजन एवं गुड़-धनिया के वितरण के साथ शहर के प्रमुख धर्माचार्यों , संत विद्वानों एवम राजनेताओं के आतिथ्य में होगा।
‘ सबके राम ’ लोक कल्याण समिति के संयोजक महेन्द्रसिंह चौहान एवं श्रीमती प्रवीणा पंकज अग्निहोत्री ने  बताया कि 9 अप्रैल को सुबह 8 बजे  प्रख्यात यज्ञाचार्य पं. किशोर जोशी के आचार्यत्व में  श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इसमें 250से अधिक युगलों ने अपने पंजीयन करा लिए हैं।  यज्ञ प्रतिदिन सुबह 7 से 10 बजे तक होगा।  यज्ञ शाला में चारों वेदों के नाम पर चार प्रवेश द्वार, दसों दिशाओं के सूचक संकेतक एवं मां नवदुर्गा की स्थापना भी की गई है। प्रत्येक  कुंड पर सुपारी के गणेशजी की प्रतिमा भी स्थापित होगी। । बंगाल के 60 कलाकारों ने रामलला के मंदिर का जो मॉडल यहां तैयार किया है उसमें प्रभु श्रीराम एवं परिवार की प्रतिमा की स्थापना 9 अप्रैल को  दोपहर 1 बजे की जाएगी । शाम 7:30 बजे आरती होगी एवं रात 8:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे । मंगलवार 9 अप्रैल को सुबह  10 बजे 151 फिट ऊंची गुड़ी का पूजन सदगुरु अन्ना महाराज  एवं महामंडलेश्वर स्वामी स्वामी राम गोपाल दास महाराज सहित मालवांचल के अनेक संतो के सानिध्य में होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!