खरगोनमुख्य खबरे

बड़वाह में रंगपंचमी की गेर 30 मार्च को निकलेगी,29 को नपा परिसर में फाग उत्सव एवं नगर की प्रतिभावो का होगा सम्मान

विशाल कुमरावत बड़वाह.. प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संस्था नवसृजन एवं राकेश गुप्ता मित्र मंडल द्वारा नगर की ऐतिहासिक राधाकृष्ण फाग यात्रा (रंगारंग गैर) का आयोजन 30 मार्च को किया जाएगा| इसके एक दिन पूर्व 29 मार्च शाम को नगर पालिका परिसर में फाग उत्सव का कार्यक्रम आयोजित होगा| जिसमे नगर की प्रतिभावो का सम्मान भी किया जाएगा|कार्य्रकम की रुपरेखा पर एक बार भी चर्चा करने के सम्बंध में बुधवार को नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता के निवास पर बैठक का आयोजन हुआ| जिसमे समिति के समस्त सदस्य मोजूद थे| नपाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा,जिसमे रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर 29 मार्च को रात्रि 8 बजे से नगर पालिका प्रांगण में वृन्दावन की मंडली के द्वारा भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया है,जिसमे मुख्य आकर्षण लट्ठमार होली,मयूर नृत्य एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी| इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे| वही नगर की प्रतिभावो का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा|इसी के तहत 30 मार्च को रंगपंचमी के पावन पर्व पर ऐतिहासिक राधाकृष्ण फाग यात्रा (रंगारंग गैर) का प्रारम्भ प्रातः10 बजे से नागेश्वर मंदिर से होगा| जो यात्रा नगर के महात्मा गाँधी मार्ग होते हुए मेन चौराहे से जय स्तम्भ चौराहे ,महेश्वर रोड होते हुए बस स्टेशन पर समापन होगा|

साथ ही यात्रा जिसमे रंग गुलाल उड़ाने वाली मिसाइल मशीन,राधाकृष्ण की झांकी,आदिवासी मांदल मंडली,ढोल,ताशे,रंगों के फव्वारे,साउंड सिस्टम, के साथ आकर्षण का केंद्र रहेंगे| ऊक्त यात्रा में नागेश्वर मंदिर, गोल बिल्डिंग एवं सत्ती घाटा स्टेशन रोड़ पर अल्पाहार की व्यवस्था की गई है| इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल राय,महेंद्र अमई,पार्षद रूप सिंग रावत,पार्षद सुनील चौधरी,पार्षद प्रतिनिधि विजय महाजन,जिम्मी तोमर,मुरली जायसवाल,विकास पाटोदे,पिंटू बंसल,असलम खान,राज वर्मा,सहित अन्य संस्था सदस्य उपस्थित थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!